धर्म-अध्यात्म

राशि परिवर्तन: शनि के घर में हुआ मंगल का प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर

Gulabi Jagat
8 April 2022 2:09 PM GMT
राशि परिवर्तन: शनि के घर में हुआ मंगल का प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर
x
राशि परिवर्तन
उज्जैन. 7 अप्रैल, गुरुवार से मंगल ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है। ये शनि के स्वामित्व की राशि है। मंगल का ये राशि परिवर्तन देश-दुनिया के साथ हर व्यक्ति के जीवन पर व्यापक रूप से असर डालेगा। कुछ राशि के लोगों के लिए ये शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशि के लोगों के अशुभ। आगे जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा मंगल का का प्रभाव…
मेष राशि
आय के नए साधन आपको मिल सकते हैं। अटके हुए काम भी इस दौरान आसानी से हो जाएंगे। बिजनेस में कोई नई डील और नौकरी में बड़ा मिल सकता है। इस राशि के लोगों के बिजनेस में फायदा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक है, इसका फायदा भविष्य में देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। नौकरी के आवेदन के लिए समय बेहतर है। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास सफलता दिला सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम हो सकते हैं। शेष समय मिला-जुला रहेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे इनके बिगड़े हुए काम फिर से बन सकते हैं। ऑफिस में आपको कामों को सराहा जाएगा। परिवार में किसी बात पर भाई-बहनों को मतभेद हो सकता है। खर्च करते समय ध्यान रखें, नहीं तो बाद में तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
मंगल जमीन-जायदाद से जुड़ा है इसलिए इससे संबंधित मामले उलझ सकते हैं। कुछ लोग आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। इस दौरान आपको संभलकर रहने की जरूरत है। मंगल के कारण आपकी सेहत पर विपरीत असर हो सकता है। कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नए काम की शुरूआत के लिए भी ये समय उपयुक्त है। इस राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। नई नौकरी का ऑफर लेटर आ सकता है। अगर आप नौकरी में ट्रांसफर चाहते हैं तो भी इस समय हो सकता है।
कन्या राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को मिला-जुला फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
तुला राशि
प्रेम से जुड़े मामलों में उदासीनता बनी रहेगी, जिसके कारण बात ब्रेकअप तक बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को किसी वजह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ये स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। इस दौरान वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अचानक कोई बड़ी खबर आपको चौंका सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
धनु राशि
नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस काम में भी सफलता मिल सकती है। मुश्किल हालातो में भी आप श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। अपनी योजनाएं किसी के साथ साझा न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। राशि से तीसरे भाव में मंगल के राशि परिवर्तन से विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी से भी कटु भाषा में बात न करें। दिया गया पैसा कहीं अटक सकता है, इसलिए लेन-देन करते समय ध्यान रखें। विरोधी आपको बदनाम करने की साजिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के आय के साधन बढ़ सकते हैं। आपके कामों की प्रशंसा होगी और कोई बड़ा पद भी आपको मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान भी आपको मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता आपको मनोबल बढ़ा सकती है।
मीन राशि
जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस दौरान कुछ ज्यादा भागदौड़ हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आंशका है।
Next Story