- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Rang Panchami: होली के...
धर्म-अध्यात्म
Rang Panchami: होली के 5 दिन बाद ही क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी, कैसे शुरू हुई परंपरा
Sarita
18 March 2025 10:35 AM IST

x
Rang Panchami: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर होली खेलने आते हैं. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. उनको अबीर- गुलाल उड़ाकर आमंत्रित किया जाता है. रंग पचंमी होली के पांच दिनों बाद मनाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये त्योहार होली के पांच दिन बाद ही क्यों मनाया जाता है. इस त्योहार की पंरपरा कैसे शुरू हुई. आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं|
कल मनाई जाएगी रंग पंचमी
हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत आज रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस कल यानी 19 मार्च मनाया जाएगा|
क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी
होली या कहें कि होलिका दहन के पांच दिन बाद रंग पंचमी त्योहार मनाया जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन वायु रूप में देवी-देवता आकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस त्योहार को तामसिक और राजसिक गुण पर सत्वगुण की जीत का प्रतीक माना जाता है. रंग पंचमी का त्योहार मनाने से आत्मिक शुद्धि होती है. जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है. नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव कम होता है. मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं के साथ होली खेलने से सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं|
रंग पंचमी के त्योहार को मनाने की पंरपरा द्वापर यानी भगवान श्रीकृष्ण के युग से शुरू हुई और आज भी इस त्योहार बड़े उत्साह और उंमग के साथ मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने रंगों के साथ होली खेली थी. तब से ही रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाने लगा|
TagsRang Panchamiहोलीरंग पंचमीशुरूपरंपरा Rang PanchamiHolistarttraditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





