- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Rang Panchami Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Rang Panchami Upay: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए रंग पंचमी के दिन करें ये उपाय
Sarita
9 March 2025 10:40 AM IST

x
Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के त्योहार का सनातन धर्म में बहुत विशेष महत्व है। चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाए जाने के कारण इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। इस बार रंग पंचमी का पर्व 19 मार्च, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इसी के साथ ही ब्रज मंडल में चलने वाले 40 दिवसीय होली के पर्व का समापन होगा। इस दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता ब्रज क्षेत्र में आकर श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेलते हैं। इस दिन किए जाने वाले उपायों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जल्द विवाह के योग बनते हैं। तो आइए जानते हैं रंग पंचमी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में-
रंग पंचमी उपाय
रंग पंचमी के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के फूल और उनके चरणों में लाल रंग के गुलाल को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
रंग पंचमी के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही रिश्तों का तनाव दूर होता है।
इस दिन हल्दी, चने की दाल, गुड़ और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कन्याओं को मनचाहे वर मिलता है।
रंग पंचमी के दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। इस उपाय को करने से प्रेम संबंधों में मजबूती आती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।
Next Story





