धर्म-अध्यात्म

Rama Ekadashi नोट करें दिन तारीख और मुहूर्त

Tara Tandi
30 Sept 2024 2:54 PM IST
Rama Ekadashi  नोट करें दिन तारीख और मुहूर्त
x
Rama Ekadashi ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार आता है । ऐसे साल में कुल 24 एकादशी व्रत किए जाते हैं एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन भक्त भगवान श्री हरि की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं
मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जा रहा है इस दिन ​माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की एक साथ पूजा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रमा एकादशी की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
रमा एकादशी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 27 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आरंभ हो रही है और इसका समापन 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार 27 अक्टूबर को रमा एकादशी का व्रत पूजन किया जाएगा। एकादशी व्रत का पारण 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 44 मिनट तक मध्य व्रत का पारण किया जा सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Next Story