- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Raksha Bandhan 2025...
धर्म-अध्यात्म
Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षाबंधन पर करें ये पांच उपाय, धन संबंधी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
Sarita
26 July 2025 9:15 AM IST

x
Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षा बंधन हिंदू संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुख और सुरक्षा की कामना करती हैं। बदले में भाई बहन को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। हालांकि, रक्षा बंधन केवल राखी और उपहार तक ही सीमित नहीं है। अगर बहनें इस दिन कुछ खास उपाय करें, तो यह भाई के जीवन में सौभाग्य, धन, सुख और तरक्की लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन भाई के सौभाग्य और तरक्की के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं।
रक्षाबंधन पर बहनें करें ये अचूक उपाय:
1. केसर का तिलक लगाएं:
जब बहनें राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर केसर का तिलक लगाती हैं, तो यह शुभ और सौभाग्यवर्धक माना जाता है। यह उपाय गुरु ग्रह को बल देता है, जिससे भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और समृद्धि बनी रहती है।
2. भाई को नारियल (श्रीफल) भेंट करें:
नारियल को श्रीफल कहा जाता है, जो देवी लक्ष्मी का प्रतीक होता है। रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाई को नारियल देती हैं, तो इससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है।
3. राखी बांधते समय मंत्र का उच्चारण:
राखी बांधते वक्त यदि बहनें रक्षा मंत्र का जाप करें, तो भाई को रक्षा और सफलता प्राप्त होती है।
"येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥"
4. रुमाल या वस्त्र दें उपहार में:
यदि आप बड़े उपहार देने में असमर्थ हैं, तो भाई को रुमाल उपहार में दें। यह छोटा-सा उपहार शुक्र ग्रह को बल देता है, जिससे भाई को धन और भौतिक सुख मिलने लगते हैं।
5. कुछ रुपये दें गुडलक के रूप में:
बहनें रक्षाबंधन के दिन भाई को शुभकामना स्वरूप कुछ रुपये उपहार में दे सकती हैं। यह सौभाग्य को आकर्षित करता है और भाई के अटके हुए कार्यों में गति लाता है।
TagsRaksha BandhanUpayरक्षाबंधनउपायRaksha BandhanRakshabandhanUpay जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





