धर्म-अध्यात्म

Purnima March 2026 Date: कब है फाल्गुन पूर्णिमा, जानें सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Sarita
19 Feb 2026 8:18 AM IST
Purnima March 2026 Date: कब है फाल्गुन पूर्णिमा, जानें सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
x
Purnima March 2026 Date: हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान का विधान है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। हर माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि महत्वपूर्ण मानी जाती हैं लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा का खास महत्व होता है। फाल्गुन पूर्णिमा को लक्ष्मी जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इस वजह से फाल्गुन पूर्णिमा बेहद ही शुभ और सौभाग्य-समृ्द्धि वाला माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 डेट:
फाल्गुन पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आपको यहां बता दें कि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा की सही तिथि 3 मार्च है। 3 मार्च 2026 को ही फाल्गुन पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। होलिका दहन के बाद ही रंगों वाली होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा और होली 4 मार्च को खेली जाएगी।
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 स्नान-दान मुहूर्त:
फागुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। ये दोनों मुहूर्त स्नान-दान के लिए अति उत्तम माने जाते हैं। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 6 बजकर 44 मिनट पर होगा।
पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान करने से धन दौलत में बरकत होता है। इसके साथ ही इस दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी की आराधना करने से धन-धान्य में कई गुना अधिक वृद्धि होती है। वहीं जिनकी कुंडली में चंद्र दोष है वो पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की उपासना और सफेद चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।
Next Story