- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Purnima 2025: साल की...
धर्म-अध्यात्म
Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा, सिर्फ इस मुहूर्त में ही करें स्नान, तभी बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Sarita
3 Dec 2025 6:43 AM IST

x
Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान का विधान है। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को कई गुना अधिक पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मार्गशीर्ष माह में आने वाली पूर्णिमा का खास महत्व होता है। यह साल की आखिरी पूर्णिमा होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को मनाई जाएगी। तो चलिए अब जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का आर्भ 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट से होगा। वहीं 5 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि के अनुसार पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को ही रहेगी। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान 4 दिसंबर को ही किया जाएगा। पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
यह मुहूर्त पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इसके बाद स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। पूर्णिमा के दिन इन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूर्णिमा के दिन क्या करें और क्या नहीं?
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र और तिल-गुड़ का दान करें।
पूर्णिमा के दिन संभव हो तो गंगा स्नान करें। वरना घर पर नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों (दूध, चावल, चीनी, चांदी आदि) का दान करें।
पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।
पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। प्याज, लहसुन, मांस-मंदिर इत्यादि चीजों का सेवन न करें।
TagsPurnimaपूर्णिमामुहूर्तस्नानमां लक्ष्मीकृपाPurnimafull moonauspicious timebathGoddess Lakshmiblessings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





