धर्म-अध्यात्म

Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर जरूर कर लें ये उपाय, मंगलमय रहेगा आने वाला पूरा साल

Sarita
1 Dec 2025 9:11 AM IST
Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर जरूर कर लें ये उपाय, मंगलमय रहेगा आने वाला पूरा साल
x
Purnima 2025: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया गया है. चूंकि, यह साल की आखिरी पूर्णिमा होती है, इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और व्रत का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ से जीवन में सुख-शांति और तरक्की होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष की पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को पड़ने वाली है. इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा यानी साल की आखिरी पूर्णिमा पर किन कार्यों को करने से जीवन में खुशहाली और धन-समृद्धि का आगमन होगा|
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा :
मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना अत्यंत शुभ मानी जाती है. सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें. लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा पर पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का एक माला जाप करें. यह उपाय आर्थिक स्थिरता और घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ाता है|
चंद्रमा को दूध मिला जल अर्पित करें:
इस दिन रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है. जल में थोड़ा सा दूध और चावल मिलाकर अर्घ्य दें. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है. चंद्रमा की कृपा से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है|
दान-पुण्य :
पूर्णिमा दान करने का उत्तम समय होता है. भोजन, वस्त्र, गुड़, चा.ल, कंबल या कोण से संभव हो सके ऐसा दान करें. ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है. यह उपाय पितरों की कृपा दिलाता है और जीवन की बाधाएं दूर करने में सहायक होता है|
तुलसी के पौधे में दीपक जलाए:
तुलसी पूजा मार्गशीर्ष माह में विशेष फलदायी मानी जाती है. शाम के समय घी का दीपक तुलसी के पास जलाएं. तुलसी के 11 पत्तों से भगवान विष्णु को अर्पण करें. यह उपाय घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और परिवार में समृद्धि लाता है|
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष उपाय:
सफेद या पीले रंग की मिठाई माता लक्ष्मी को अर्पित करें. लक्ष्मी स्तोत्र, श्रीसूक्त या महालक्ष्मी कवच का पाठ करें. कहा जाता है कि वर्ष की अंतिम पूर्णिमा पर यह उपाय करने से आने वाला साल आर्थिक दृष्टि से शुभ बन जाता है|
जल में कच्चा चावल प्रवाहित करें:
सुबह नदी, सरोवर या स्वच्छ बहते जल में थोड़े से चावल प्रवाहित करें. यह उपाय दुर्भाग्य को दूर करता है और ग्रहों की अशुभता कम करने में मदद करता है|
घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय:
घर के मुख्य द्वार पर सुगंधित धूप या गुग्गुल की धूनी दें. कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाएं. इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है|
मनोकामना पूर्ति के लिए चंद्र मंत्र जाप:
पूर्णिमा के दिन चंद्र मंत्र का जाप करना बेहद प्रभावी माना जाता है- “ॐ सोम सोमाय नमः” एक माला जाप करने से मानसिक शांति और मनोकामना सिद्धि का मार्ग खुलता है|
Next Story