- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Pradosh Vrat: कब है...
धर्म-अध्यात्म
Pradosh Vrat: कब है नवंबर का अगला प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Sarita
11 Nov 2025 11:56 AM IST

x
Pradosh Vrat: हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए समर्पित है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखकर विशेष विधि से पूजा-अर्चना करते हैं ताकि भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाते हैं। जब यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता है। इस बार नवंबर महीने में यह संयोग बन रहा है कि दूसरा प्रदोष व्रत भी सोमवार को ही पड़ने वाला है। आइए जानते हैं नवंबर के दूसरे सोम प्रदोष व्रत की तिथि, पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व।
नवंबर महीने का दूसरे प्रदोष व्रत:
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 17 नवंबर की सुबह 04:47 बजे होगी और 18 नवंबर की सुबह 07:12 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में नवंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय प्रदोष काल को माना जाता है। इस दिन शाम 05:27 बजे से 08:06 बजे तक प्रदोष काल रहेगा।
सोम प्रदोष व्रत के लाभ:
सोमवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है, क्योंकि सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित हैं। इस व्रत को विधिपूर्वक करने से भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्र देवता की कृपा एक साथ प्राप्त होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र देव मन के कारक ग्रह होते हैं। उनकी कृपा से मानसिक शांति, सुख और वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। सोम प्रदोष व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
प्रदोष व्रत का महत्व:
धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन से दुख, दोष और बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के प्रभाव से ऋण, रोग और संकट शीघ्र समाप्त हो जाते हैं और सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
TagsPradosh Vratप्रदोष व्रतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





