- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Pradosh Vrat Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, खुल जाएगी आपकी सोई किस्मत
Sarita
5 April 2025 12:16 PM IST

x
Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी, कैसे आपको मुक़दमे से बाहर निकलने में मदद मिलेगी, कैसे आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी, कैसे आपके बिजनेस की तरक्की सुनिश्चित होगी, कैसे आपको शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा, कैसे आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी, कैसे आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी और आपके दाम्पत्य जीवन में मीठास बढ़ेगी, कैसे आपके परिवार की धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी, कैसे बच्चों को करियर में सफलता मिलेगी, कैसे बिजनेस इंवेस्टमेंट संबंधी सारी परेशानियों का हल निकलेगा और कैसे आपको अपने विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी, ये सब जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।
अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिए आज के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर, शिव मन्दिर में जाएं और उन रंगों से एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली में बीचों-बीच घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर शिवजी का आशीर्वाद देते हुए ध्यान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।
अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्दी ही मुक्ति मिलेगी।
अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो आज के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको मुकदमे की परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
अपनी अच्छी सेहत को बरकरार रखने के लिए आज के दिन शिव मन्दिर में जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें और साथ ही अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवजी से प्रार्थना करें। नारियल अर्पित करने के लिए आप प्रदोष काल में, यानि शाम के समय शिव मन्दिर जायें, तो और भी श्रेष्ठ होगा। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
अपने दाम्पत्य जीवन में मिठास घोलने के लिए आज के दिन शिवजी को दही में शहद मिलाकर, उसका भोग लगाएं। इस भगवान शिव को दही और शहद का भोग लगाने से आपके दाम्पत्य जीवन में मीठास बढ़ेगी।
अपनी धन-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए आज के दिन सवा किलो साबुत चावल और कुछ मात्रा में दूध लेकर शिव मन्दिर में दान करें। ऐसा करने से आपकी और आपके परिवार की धन-सम्पत्ति में
वृद्धि होगी।
अपने दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आज के दिन शिव मन्दिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानि कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी और आपके रिश्तों में मीठास आयेगी।
अपने बच्चों के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने के लिए आज के दिन एक कटोरी में थोड़ा शहद लें और उसमें से उंगली की मदद से शहद निकालकर शिवजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उस कटोरी में बचे हुए शहद को अपने हाथों से अपने बच्चों को खिला दें। ऐसा करने से अपने बच्चों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।
अपने किसी विशेष कार्य की सफलता के लिए आज के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और दूध चढ़ाते समय मन ही मन ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।
अगर आपको बिजनेस इंवेस्टमेंट करने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन भगवान शंकर को 11 बेलपत्र अर्पित करें। ऐसा करने से बिजनेस इंवेस्टमेंट संबंधी आपकी सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकलेगा।
TagsPradosh VratUpayप्रदोष व्रतउपायPradosh fastremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





