- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Pradosh Vrat February...
धर्म-अध्यात्म
Pradosh Vrat February 2026: कब है प्रदोष व्रत, नोट कर लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
Sarita
12 Feb 2026 11:13 AM IST

x
Pradosh Vrat February 2026: विजया एकादशी के बाद शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को रखने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही शनि के दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं शनि प्रदोष व्रत कालसर्प दोष और पितृ दोष आदि के निवारण हेतु भी उत्तम माना जाता है। जानिए फरवरी में प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहा है और पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।
फरवरी में प्रदोष व्रत कब है 2026:
फरवरी में प्रदोष व्रत 14 तारीख को रखा जाएगा और ये शनि प्रदोष व्रत होगा। प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि 14 फरवरी की शाम 04:01 बजे से शुरू होकर 15 फरवरी की शाम 05:04 बजे तक रहेगी।
शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2026:
शनि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2026 की शाम 06:10 से रात 08:44 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा बेहद फलदायी साबित होगी।
शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि:
प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें।
भगवान शिव की बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप, गंगाजल आदि से विधि विधान पूजा करें।
दिन भर उपवास रहें और शाम की पूजा से पहले फिर से स्नान करें।
शाम में भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें और प्रदोष व्रत की कथा सुनें।
कथा सुनने के बाद भगवान को भोग लगाएं और आरती उतारें।
पूजा के बाद आप सात्विक भोजन कर सकते हैं।
कुछ लोग ये व्रत फलाहार करके रखते हैं तो कुछ एक समय भोजन करके ये व्रत करते हैं। आपकी जैसी इच्छा हो वैसे ये व्रत रखें।
TagsPradosh Vratप्रदोष व्रततारीखमुहूर्तपूजा विधिPradosh Vratdateauspicious timeand method of worship. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





