धर्म-अध्यात्म

Pradosh Vrat 2026: मार्च के पहले प्रदोष व्रत पर करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे सभी संकट

Sarita
25 Feb 2026 12:14 PM IST
Pradosh Vrat 2026: मार्च के पहले प्रदोष व्रत पर करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे सभी संकट
x
Pradosh Vrat 2026: प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। मार्च में यह उपवास 1 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन रविवार होने के कारण यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। यदि सच्चे मन से उनकी आराधना की जाए, तो प्रभु अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हैं। इस दौरान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना, अभिषेक और दीप-धूप जलाए जाते हैं। साथ ही सफेद चीजों का दान जरूरतमंदों को दिया जाता है। हालांकि, प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के 108 नामों का जप करना और भी अधिक पुण्यदायी होता है। श्रद्धा भाव के साथ किए गए इस जप से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जीवन में सुख-शांति बढ़ती हैं। ऐसे में आइए महादेव के इन नामों को जानते हैं।
भगवान शिव के 108 नाम:
ॐ भोलेनाथ नमः
ॐ कैलाश पति नमः
ॐ भूतनाथ नमः
ॐ नंदराज नमः
ॐ नन्दी की सवारी नमः
ॐ ज्योतिलिंग नमः
ॐ महाकाल नमः
ॐ रुद्रनाथ नमः
ॐ भीमशंकर नमः
ॐ नटराज नमः
ॐ प्रलेयन्कार नमः
ॐ चंद्रमोली नमः
ॐ डमरूधारी नमः
ॐ चंद्रधारी नमः
ॐ मलिकार्जुन नमः
ॐ भीमेश्वर नमः
ॐ विषधारी नमः
ॐ बम भोले नमः
ॐ ओंकार स्वामी नमः
ॐ ओंकारेश्वर नमः
ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः
ॐ विश्वनाथ नमः
ॐ अनादिदेव नमः
ॐ उमापति नमः
ॐ गोरापति नमः
ॐ गणपिता नमः
ॐ भोले बाबा नमः
ॐ शिवजी नमः
ॐ शम्भु नमः
ॐ नीलकंठ नमः
ॐ महाकालेश्वर नमः
ॐ त्रिपुरारी नमः
ॐ त्रिलोकनाथ नमः
ॐ त्रिनेत्रधारी नमः
ॐ बर्फानी बाबा नमः
ॐ जगतपिता नमः
ॐ मृत्युन्जन नमः
ॐ नागधारी नमः
ॐ रामेश्वर नमः
ॐ लंकेश्वर नमः
ॐ अमरनाथ नमः
ॐ केदारनाथ नमः
ॐ मंगलेश्वर नमः
ॐ अर्धनारीश्वर नमः
ॐ नागार्जुन नमः
ॐ जटाधारी नमः
ॐ नीलेश्वर नमः
ॐ गलसर्पमाला नमः
ॐ दीनानाथ नमः
ॐ सोमनाथ नमः
ॐ जोगी नमः
ॐ भंडारी बाबा नमः
ॐ बमलेहरी नमः
ॐ गोरीशंकर नमः
ॐ शिवाकांत नमः
ॐ महेश्वराए नमः
ॐ महेश नमः
ॐ ओलोकानाथ नमः
ॐ आदिनाथ नमः
ॐ देवदेवेश्वर नमः
ॐ प्राणनाथ नमः
ॐ शिवम् नमः
ॐ महादानी नमः
ॐ संकटहारी नमः
ॐ महेश्वर नमः
ॐ रुंडमालाधारी नमः
ॐ जगपालनकर्ता नमः
ॐ पशुपति नमः
ॐ संगमेश्वर नमः
ॐ दक्षेश्वर नमः
ॐ घ्रेनश्वर नमः
ॐ मणिमहेश नमः
ॐ अनादी नमः
ॐ अमर नमः
ॐ आशुतोष महाराज नमः
ॐ विलवकेश्वर नमः
ॐ अचलेश्वर नमः
ॐ अभयंकर नमः
ॐ पातालेश्वर नमः
ॐ धूधेश्वर नमः
ॐ सर्पधारी नमः
ॐ त्रिलोकिनरेश नमः
ॐ हठ योगी नमः
ॐ विश्लेश्वर नमः
ॐ नागाधिराज नमः
ॐ सर्वेश्वर नमः
ॐ उमाकांत नमः
ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः
ॐ त्रिकालदर्शी नमः
ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः
ॐ महादेव नमः
ॐ गढ़शंकर नमः
ॐ मुक्तेश्वर नमः
ॐ नटेषर नमः
ॐ गिरजापति नमः
ॐ भद्रेश्वर नमः
ॐ त्रिपुनाशक नमः
ॐ निर्जेश्वर नमः
ॐ किरातेश्वर नमः
ॐ जागेश्वर नमः
ॐ अबधूतपति नमः
ॐ भीलपति नमः
ॐ जितनाथ नमः
ॐ भूतेश्वर नमः
ॐ बैजूनाथ नमः
ॐ नागेश्वर नमः
Next Story