- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Pradosh Muhurat 22...
धर्म-अध्यात्म
Pradosh Muhurat 22 July 2025: आज इस शुभ मुहूर्त में करें सावन प्रदोष व्रत की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Sarita
22 July 2025 9:32 AM IST

x
Pradosh Muhurat 22 July 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक बड़ा व्रत है जो हर माह की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। वैसे तो साल में कुल 24 या 25 प्रदोष व्रत होते हैं। लेकिन सावन का प्रदोष व्रत इन सबमें सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आज यानी 22 जुलाई को श्रावण मास का पहला प्रदोष व्रत है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, अगर आप आज शुभ मुहूर्त में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। तो आइए आपको बताते हैं कि आज शिव पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
प्रदोष पूजा मुहूर्त मुहूर्त:
22 जुलाई 2025 को प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम 07:18 बजे से रात 09:29 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 22 जुलाई 2025 को प्रातः 07:05 बजे से 23 जुलाई 2025 को प्रातः 04:39 बजे तक रहेगी।
मंगलवार प्रदोष व्रत पूजा विधि:
प्रदोष व्रत की पूजा मुख्यतः शाम के समय यानि प्रदोष काल में की जाती है। पूजा से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें। पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दिन शिव जी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, इत्र आदि अर्पित करें। इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा सुनें और अंत में आरती करके भगवान को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएँ।
मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और साथ ही भूमि संबंधी विवादों से भी छुटकारा मिलता है। इस व्रत को करने से भगवान शिव के साथ-साथ बजरंगबली की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
TagsPradosh Muhuratशुभ मुहूर्तसावन प्रदोष व्रतपूजाauspicious timeSawan Pradosh fastworshipजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





