धर्म-अध्यात्म

इस दिशा में बेल का पेड़ लगाने से मिलेगी पापों से मुक्ति

Khushboo Dhruw
11 Jan 2023 3:47 PM GMT
इस दिशा में बेल का पेड़ लगाने से मिलेगी पापों से मुक्ति
x
बेल के बारे में शास्त्रों में कई बाते लिखी हैं। जो व्यक्ति सुबह और शाम को बेल के पेड़ का दर्शन करता

भगवान शिव की पूजा करते वक्त बेलपत्र का महत्व बहुत अधिक होता है। भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। शिव से संबंधित कोई भी पूजा बिना बेलपत्र के नहीं होता है। बेलपत्र को शिवजी के ऊपर चढ़ाने से हमारे द्वारा भूल से भी किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है। घर में बेल का पौधा या पेड़ लगाने से बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि घर में यदि बेल का पेड़ लगाना हो तो किस दिशा में लगाएं। क्या घर में बेल का पेड़ लगाना शुभ होता है या नहीं? बता दें कि घर में कई तरह के पेड़ या पौधे लगाने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं कि बेल का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?

बेल का उपयोग कई तरह की औषधियों को बनाने में भी किया जाता है। बेलपत्र से पूजा संपन्न करने पर हमारे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। बेल का पेड़ सही दिशा में अगर लगाया जाए तो परिवार में कभी भी किसी प्रकार से कोई समस्या नहीं आती है और सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है।

घर में बेल का पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए
बेल का पेड़ यदि घर में लगाना हो तो इसको उत्तर पश्चिम या उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कई प्रकार से लाभ मिलता है। बेल का पेड़ घर में लगाने से व्यक्ति को कई तीर्थों का फल प्राप्त होता है। बेल का पेड़ घर के अलग-अलग दिशाओं में लगाने से अलग-अलग फल मिलता है।
बेल का पौधा
कच्चा बेल
उत्तर पश्चिम या वायव्य कोण में बेल का पेड़
घर के उत्तर पश्चिम में बेल का पौधा लगाने से घर और परिवार के सदस्यों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। परिवार का यश चारों दिशाओं में फैलता है और वे किसी भी कार्य में काफी प्रगति करते हैं। इस दिशा में बेल का पौधा लगाने से घर के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है।
उत्तर पूर्व में बेल का पेड़
घर के उत्तर पूर्व में बेल का पेड़ लगाने से बहुत ही श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। इस दिशा में पेड़ लगाने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है और घर में बच्चों का विकास भी बेहतर होता है।
उत्तर पूर्व कोने में बेल का पेड़ लगाने से घर के मुखिया की निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है और उनके द्वारा लिए गए निर्णय स्टीक और सही परिणाम देते हैं।

घर के आंगन में बेल का पेड़
घर के आंगन में बेल का पेड़ लगाने से बहुत ही श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। आंगन में बेल लगाने से घर में धन और खुशियां आती है और परिवार के सदस्य जीवन में बहुत उन्नति करते हैं।
बेल के बारे में शास्त्रों में कई बाते लिखी हैं। जो व्यक्ति सुबह और शाम को बेल के पेड़ का दर्शन करता है, उसके द्वारा अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।
बेल का पौधा जो व्यक्ति लगाता है, उसके वंश में वृद्धि होती है। कोई भी उसका वंश का नाश नहीं कर पाता है। लेकिन जो व्यक्ति बेल का पेड़ काटता है या अनादर करता है, उसका और उसके वंश का सर्वनाश हो जाता है।
बेल का पेड़ यदि कहीं पर है तो उसके जड़ में पानी डालने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही हमारे पितरों को इससे तृप्ति मिलती है।


Next Story