- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Grah Dosh Upay: जल...
धर्म-अध्यात्म
Grah Dosh Upay: जल उपाय से ग्रह होंगे शांत, पानी से हर समस्या का होगा आसानी से समाधान
Sarita
24 Nov 2025 9:26 AM IST

x
Grah Dosh Upay: ज्योतिष के अनुसार मनुष्य का जीवन नौ ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति से प्रभावित होता है। ग्रह अपनी चाल से जैसे फल देते हैं, वैसा ही असर व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों, करियर और जीवन की परिस्थितियों में दिखाई पड़ता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो प्रेम जीवन में तनाव, दांपत्य संबंधों में दूरी और भौतिक सुखों की कमी देखी जा सकती है। वहीं सूर्य दोष होने पर पिता से संबंध बिगड़ने, नौकरी में रुकावट आने या सम्मान कम होने जैसी समस्याएं आती हैं। इसी प्रकार हर ग्रह के अशुभ होने का अलग प्रभाव होता है। अगर आपकी जन्मपत्री में कोई ग्रह खराब स्थिति में है, तो इनके दोष को दूर करने के लिए जल से जुड़े कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं। पानी से जुड़े कुछ चमत्कारी उपाय नौ ग्रहों के नकारात्मक असर को संतुलित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं किस ग्रह के लिए कौन-सा जल उपाय लाभकारी माना गया है।
सूर्य दोष:
यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं और उसके कारण करियर या सम्मान प्रभावित हो रहा हो, तो रोजाना या विशेष रूप से रविवार के दिन जल में लाल चंदन और लाल फूल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्य का दोष कम होने लगता है।
चंद्र दोष:
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ होता है, वे मानसिक तनाव, बेचैनी और अस्थिरता का अनुभव करते हैं। ऐसे में सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। चाहें तो उसमें गाय का दूध या सफेद फूल भी मिला सकते हैं। इस उपाय से चंद्र दोष शांत होने लगता है।
गुरु दोष:
यदि गुरु कमजोर है और विवाह, शिक्षा, भाग्य या करियर में दिक्कतें आ रही हैं, तो नहाने के पानी में थोड़ा सा हल्दी मिलाकर स्नान करें। यह उपाय रोज किया जा सकता है, और यदि रोज संभव न हो तो गुरुवार को अवश्य करें।
बुध दोष
बुध के अशुभ होने पर वाणी, व्यापार और बुद्धि प्रभावित होती है। इसे शांत करने के लिए रविवार छोड़कर रोज एक लोटा जल तुलसी के पौधे में अर्पित करें। नियमित रूप से इस उपाय को करने से बुध दोष धीरे-धीरे कम होता है।
शुक्र दोष:
शुक्र ग्रह खराब होने पर प्रेम जीवन, दांपत्य सुख, धन और ऐश्वर्य में कमी आती है। इससे बचने के लिए स्नान के पानी में गुलाब के फूल या गुलाब जल मिलाएं और इससे नहाएं। यह उपाय प्रेम और संबंधों में सकारात्मकता बढ़ाता है।
शनि दोष:
यदि कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अशुभ स्थिति है, तो रोजाना अपने घर में काम करने वाले लोगों, सफाई कर्मचारी या जरूरतमंदों को पानी पिलाएँ। पानी का यह दान शनि दोष को शांत करता है।
मंगल दोष:
मंगल खराब होने पर क्रोध, विवाद, स्वास्थ्य और संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसे शांत करने के लिए राहगीरों या गरीबों को पानी पिलाएँ। घर के बाहर प्याऊ लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
राहु दोष:
यदि राहु कष्ट दे रहा है, तो रोज एक बर्तन में पानी भरकर घर के बाहर रखें और बाद में वह पानी किसी कुत्ते को पिला दें। यह उपाय राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।
केतु दोष:
केतु दोष होने पर आध्यात्मिक भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई या मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं।
TagsGrah DoshUpayजल उपायग्रहशांतRemediesWater RemediesPlanetary Calms जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





