धर्म-अध्यात्म

Pitru Paksha 2025: गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

Sarita
31 Aug 2025 9:16 AM IST
Pitru Paksha 2025: गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में न करें ये काम, शिशु पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव
x
Pitru Paksha 2025: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक चलने वाले 15 दिनों को पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कहा जाता है। इस अवधि में पूर्वजों को स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इन दिनों में पितृ अपनी संतानों से मिलने पृथ्वी लोग आते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
हिंदू परंपरा के अनुसार इस दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं, जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिल सके और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे। पितृ पक्ष में खान-पान और दिनचर्या को लेकर कई नियम होते हैं, जिनका पालन करना आवश्यक माना जाता है। इस समय मांगलिक और शुभ कार्य करने पर भी मनाही होती है।
इस अवधि को पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इन 15 दिनों में कुछ विषेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं के लिए यह अवधि विशेष सतर्कता बरतने के लिए होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस समय गर्भवती स्त्रियां नियमों का पालन न करें तो उसका असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है। इसलिए इन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पितृ पक्ष में गर्भवती महिलाओं को तामसिक भोजन यानी मांसाहार, लहसुन-प्याज और तला-भुना भोजन नहीं करना चाहिए। केवल सात्विक भोजन करना ही स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए उचित माना जाता है।
पितरों के लिए बनाए गए भोजन को गर्भवती स्त्रियों को नहीं छूना चाहिए और न ही उसका सेवन करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पिंडदान वाले स्थानों पर जाने से बचना करना चाहिए। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत और समापन दोनों ही दिन ग्रहण पड़ रहे हैं। पहले दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण और अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण होने वाला है। ग्रहण के समय भी गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए, पेट पर गेरु लगाना चाहिए और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
Next Story