- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Pitru Paksha 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Pitru Paksha 2025: श्राद्ध के पहले दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय और प्रभाव
Sarita
13 Aug 2025 9:39 AM IST

x
Pitru Paksha 2025: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष प्रारंभ होता है। आमबोल चाल में इसे श्राद्धपक्ष भी कहते हैं। यह लगभग सोलह दिन की अवधि है, जिसमें पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पाठ, दान-दक्षिणा, मान-सम्मान, पिंडदान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों पर कृपा बरसाते हैं। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा तिथि से हो रही है। यह तिथि न केवल धार्मिक बल्कि खगोल विज्ञान की दृष्टि से भी खास है। दरअसल, 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ऐसे में आइए इसके समय और प्रभाव को जानते हैं।
कब लगता है चंद्र ग्रहण?
वैज्ञानिकों के मुताबिक जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा। इसका समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। वहीं चंद्र ग्रहण का प्रभाव पूजा-पाठ से लेकर अन्य शुभ कार्यों पर भी पड़ेगा। इसलिए आप इस अवधि में भूलकर भी धार्मिक यात्रा और खरीदारी न करें।
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण:
चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा।
श्राद्ध तिथियां 2025:
पूर्णिमा श्राद्ध 07 सितम्बर 2025, रविवार
प्रतिपदा श्राद्ध 08 सितम्बर 2025, सोमवार
द्वितीया श्राद्ध 09 सितम्बर 2025, मंगलवार
तृतीया श्राद्ध 10 सितम्बर 2025, बुधवार
चतुर्थी श्राद्ध 10 सितम्बर 2025, बुधवार
पञ्चमी श्राद्ध 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
महा भरणी 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
षष्ठी श्राद्ध 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार
सप्तमी श्राद्ध 13 सितम्बर 2025, शनिवार
अष्टमी श्राद्ध 14 सितम्बर 2025, रविवार
नवमी श्राद्ध 15 सितम्बर 2025, सोमवार
दशमी श्राद्ध 16 सितम्बर 2025, मंगलवार
एकादशी श्राद्ध 17 सितम्बर 2025, बुधवार
द्वादशी श्राद्ध 18 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार
त्रयोदशी श्राद्ध 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार
चतुर्दशी श्राद्ध 20 सितम्बर 2025, शनिवार
सर्वपितृ अमावस्या 21 सितम्बर 2025, रविवार
TagsPitru Pakshaश्राद्धचंद्र ग्रहणसमयप्रभावPitru PakshaShradhLunar eclipsetimeeffect जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





