धर्म-अध्यात्म

2 दिसंबर को इन मूलांक वालों को मिल रहा है भाग्य का साथ

Renuka Sahu
1 Dec 2023 8:36 AM GMT
2 दिसंबर को इन मूलांक वालों को मिल रहा है भाग्य का साथ
x

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी व्यक्ति के भविष्य, चरित्र और व्यक्तित्व का पता चलता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को अंक एक तक जोड़ना होगा और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यशाली अंक होगा। उदाहरण के लिए, महीने की 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। जानें कि 2 दिसंबर को आपका दिन कैसा रहेगा…

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने करियर या व्यवसाय में सहजता बनाए रखेंगे। आप सभी क्षेत्रों में एक्टिव दिखेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम करने की शैली में सुधार होगा।

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन लकी रहने वाला है। आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा। आप अपनी तैयारियों में सुधार करेंगे। धर्म की ओर रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने पेशेवर जीवन में बैलेंस के साथ काम करेंगे। जल्दबाजी करने से बचें। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। निजी व वर्क लाइफ में बैलेंस बनाने में सफल होंगे। आप अपने करियर या व्यवसाय में अपनी नजर बनाए रखें। दोस्तों से मुलाकात होगी। कामकाज से जुड़ी एक्टिविटीज नियंत्रण में रहेंगी। आप भ्रामक स्थितियों से बचेंगे। आप अपनी प्लानिंग में स्थिरता लाएंगे।

आज का दिन मूलांक 4 वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। इस दौरान आपको लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। आपके करियर या व्यवसाय में सुधार होगा। महत्वपूर्ण प्लानिंग्स को बल मिलेगा। आप आर्थिक मामलों को एक्टिव रूप से संभालेंगे। शुभ समाचार आपके सामने आ सकती हैं। आप कई प्रयासों को गति देंगे। आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का दिन मूलांक 5 वालों के जीवन में अनुकूल प्रभाव डालने वाला रहेगा। इस दिन आपको धन लाभ हो सकता है। आप उम्मीद के अनुसार सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सीनियर्स का सहयोग मौजूद रहेगा। आप उत्साह से काम करने में सफल रहेंगे। लाभ पर ध्यान दें। आपको अपने करीबी लोगों से मदद मिलती रहेगी। आप अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे।

आज का दिन मूलांक 6 वालों के जीवन में बेहतरीन प्रभाव डालने वाला है। आप ऑफिस में उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपनी आस्था और विश्वास को मजबूत रखें। सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सबके साथ मिलकर आगे बढ़ने से आप तरक्की करेंगे।

आज का दिन मूलांक 7 वालों के व्यक्तिगत गतिविधियों में सकारात्मकता बढ़ाने वाला है। सहकर्मियों के सहयोग से आपको लाभ होगा। पेशेवर सलाह और सीखने पर ज्यादा ध्यान दें। आपकी व्यक्तिगत उपलब्धियां बेहतर होंगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आपके सामाजिक प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। मैनेजमेंट में सुधार होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें।

आज का दिन मूलांक 8 वालों के महत्वपूर्ण प्रयासों को बढ़ावा देने वाला है। आप अपने कार्यकारी लक्ष्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। मूल्यवान वस्तुएं आपकी ओर आ सकती हैं। आप निजी संबंधों को संवारने में सक्षम रहेंगे। आत्मविश्वास से सब कुछ संभव है। लंबित मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। सभी क्षेत्रों में सामंजस्य रहेगा। लाभ और विस्तार पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

आज का दिन मूलांक 9 के जीवन में उत्कृष्टता और समृद्धि बनाए रखने में मदद करेगा। आपको लाभ और प्रभाव प्राप्त होता रहेगा। आपका व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। आप अपने करियर या व्यवसाय में सहजता से प्रगति करेंगे। प्रतियोगिताओं में सचेत रहें। अपने आप को एक्टिव रखें। अपने काम में निरंतरता बनाए रखें। विचार-विमर्श में आप सफल होंगे।

Next Story