धर्म-अध्यात्म

सौभाग्यशाली होते हैं हथेली पर विष्णु रेखा वाले लोग

Khushboo Dhruw
13 Jun 2023 3:40 PM GMT
सौभाग्यशाली होते हैं हथेली पर विष्णु रेखा वाले लोग
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका हस्तरेखा शास्त्र और जातक के जीवन में विशेष महत्व होता हैं हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं हथेली पर कई तरह की शुभ अशुभ रेखाएं होती हैं जिनमें शुभ रेखाएं सुख समृद्धि का संकेत प्रदान करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती हैं।
आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एक ऐसी रेखा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके हथेली पर होने से व्यक्ति बेहद सौभाग्यशाली माना जाता हैं उस रेखा को विष्णु रेखा के नाम से जाना जाता हैं तो आइए जानते विष्णु रेखा के बारे में।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली ह्रदय रेखा से कोई रेखा निकलकर कुछ इस तरह से गुरु पर्वत पर जाती है कि ह्रदय रेखा दो भागों में बट जाती हैं तो उसे विष्णु रेखा के नाम से जाना जाता हैं। अगर किसी जातक की हथेली पर विष्णु रेखा होती हैं जो जातक को बेहद सौभाग्यशाली माना जाता हैं।
ऐसे लोगों पर भगवान विष्णु की सदा कृपा बनी रहती हैं। जिनकी हथेली पर विष्णु रेखा होती है वे लोग हमेशा ही दुख परेशानियों से बचे रहते हैं विष्णु रेखा वाले लोग निर्भीक स्वभाव के माने जाते हैं ये जातक अपने जीवन में कड़ी मेहनत और प्रयास के बल पर सभी सुख सुविधाएं और कामयाबी हो हासिल करते हैं कार्यक्षेत्र में भी ये लोग खूब तरक्की करते हैं विष्णु रेखा जिनकी हथेली पर बनी होती हैं उन्हें समाज में खूब मान सम्मान मिलता हैं।
Next Story