- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Peepal Tree Grows On...
धर्म-अध्यात्म
Peepal Tree Grows On Wall: घर की दीवार पर पीपल का निकलना शुभ या अशुभ
Sarita
5 Sept 2025 6:33 AM IST

x
Peepal Tree Grows On Wall: पेड़-पौधों को न केवल भौगोलिक बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन सभी में देवी-देवताओं का वास होता है, जिसके प्रभाव से हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नियमित रूप से पेड़-पौधों को पानी और उनकी उपासना करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक रूप से भी शांति महसूस करता है। इनमें पीपल को अत्यंत पवित्र माना जाता है।
शास्त्रों की मानें तो इसमें भगवान विष्णु, शिव और ब्रह्मा का वास होता है। यदि विधि-विधान से इसे पानी दिया जाए, तो साधक के पापों का नाश होता है। परंतु कई बार घर की दीवारों पर पीपल निकल जाता है, जिसके अर्थ को लेकर मन में असमंजस बना रहता है। ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि घर की दीवारों पर पीपल का निकलना शुभ होता है या अशुभ।
घर की दीवारों पर पीपल का निकलना शुभ या अशुभ ?
वास्तु के अनुसार अगर घर की दीवार पर पीपल निकलता है, तो यह अशुभ होता है। इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती हैं। मान्यता है कि इसके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में अचानक पीपल के पेड़ का आना मुख्य रूप से नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे अक्सर तनाव बढ़ने लगता है। यही नहीं इससे परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।
घर की दीवार पर पीपल निकलने पर क्या करें ?
अगर घर की दीवारों पर पीपल निकल आया है, तो इसे काटने की भूल न करें। आप किसी अनुभवी माली को बुलाकर इसे हटा सकती हैं। इसके अलावा पेड़ के हट जाने के बाद उस स्थान की दरारों को सीमेंट से जरूर भर दें, अन्यथा इससे घर में नकारात्मकता आ सकती हैं।पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़कें। वहीं दीवारों पर पीपल निकल आने के बाद आप घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ करें और कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि यह सरल उपाय सकारात्मकता का संचार करता है।
Next Story





