- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Paush Purnima: पौष...
धर्म-अध्यात्म
Paush Purnima: पौष पूर्णिमा से शुरू होगा महाकुंभ मेला, इस शुभ मुहूर्त में स्नान से मिलेगा महापुण्य
Sarita
12 Jan 2025 12:19 PM IST

x
Paush Purnima: पौष पूर्णिमा सोमवार के दिन है और इसी दिन से महाकुंभ का भी शुभारंभ होगा। इस दिन पवित्र नदियों के घाट पर श्रद्धालु स्नान करेंगे। हालांकि आपको बता दें कि महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को होगा, लेकिन पौष पूर्णिमा के दिन भी स्नान करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, पौष पूर्णिमा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त कब रहेगा। कब आप दान कर सकते हैं, और इस दिन का महत्व क्या है।
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन पूजा, दान-पुण्य और योग ध्यान करने से कई तरह के शुभ फल व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। पूर्णिमा के दिन महाकुंभ की शुरुआत हो रही है इसलिए पौष पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है। वहीं अगर इस दिन आप प्रभु भजन और ध्यान करते हैं, तो ग्रह नक्षत्रों की शुभ स्थिति से आपकी आध्यात्मिक उन्नति होती है।
पौष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को है। इस दिन सुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक का समय स्नान के लिए सबसे शुभ रहेगा। इस मुहूर्त में स्नान और दान करने से महापुण्य की आपको प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त में भी आप स्नान कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। दान आप पूर्णिमा के दिन किसी भी समय कर सकते हैं। इस दिन सुबह और शाम के समय ध्यान करने से आपको आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है।
इन देवी-देवताओं की करें पूजा
पूर्णिमा के दिन आपको भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन चंद्र पूजन से भी आपको लाभ मिलता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। विष्णु-लक्ष्मी पूजन से आपके घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। जो लोग संतान सुख पाना चाहते हैं या सच्चे जीवनसाथी की तलाश में हैं उन्हें भगवान शिव का पूजन इस दिन करना चाहिए। साल 2025 में पौष पूर्णिमा सोमवार के दिन है इसलिए इस दिन शिव पूजन आपको अवश्य करना चाहिए, आपकी कई मनोकामनाएं भगवान शिव पूजा कर सकते हैं।
TagsPaush Purnimaपौष पूर्णिमामहाकुंभ मेलास्नानमहापुण्य Paush PurnimaMaha Kumbh Melabathinggreat virtueजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





