- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Papankusha Ekadashi...
धर्म-अध्यात्म
Papankusha Ekadashi Paran: पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण कब होगा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Sarita
3 Oct 2025 12:53 PM IST

x
Papankusha Ekadashi Paran: पापांकुशा एकादशी का व्रत रखने से पापों का नाश होता है। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत रखा जाता है। वहीं हर एकादशी व्रत की तरह इसका पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है। साल 2025 में पापांकुशा एकादशी का व्रत 3 अक्टूबर को रखा गया वहीं इसका पारण 4 अक्टूबर को द्वादशी तिथि के दिन किया जाएगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि पापांकुशा एकादशी व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त कब है और किस विधि से इस दिन पूजा करनी चाहिए।
पापांकुशा एकादशी पारण मुहूर्त :
पापांकुशा एकादशी का पारण 4 अक्टूबर को द्वादशी तिथि के दिन किया जाएगा। द्वादशी तिथि 4 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। हालांकि एकादशी व्रत का पारण सुबह के समय किया जाना ही शुभ रहेगा। पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण आप 4 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 8 बजकर 44 मिनट के बीच कर सकते हैं। एकादशी व्रत का पारण आप चावल, घी, शहद, आंवला, सुखे मेवे खाकर कर सकते हैं।
पापांकुशा एकादशी व्रत पारण विधि :
एकादशी व्रत के पारण के लिए द्वादशी तिथि के दिन आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर आपको पूजा आरंभ करनी चाहिए। पूजा में सबसे पहले आपको गंगाजल से भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। अगर गंगाजल उपलब्ध न हो तो पंचामृत से भी आप अभिषेक कर सकते हैं। इसके बाद धूप-दीप जलाने के बाद तुलसी, मिठाई, फल, फूल आपको अर्पित करने चाहिए। पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप, विष्णु सहस्रनाम का पाठ आप कर सकते हैं। इसके बाद अंत में आपको विष्णु भगवान की आरती का पाठ करना चाहिए और फिर पूजा में चढ़ाए गए किसी भोग को प्रसाद के रूप में ग्रहण करके व्रत का पारण करना चाहिए।
TagsPapankusha EkadashiParanपापांकुशा एकादशीव्रतपारण Papankusha Ekadashifastbreaking जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





