- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 2 March 2026 Ka...
धर्म-अध्यात्म
2 March 2026 Ka Panchang: आज सोमवार को रखा जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Sarita
2 March 2026 7:57 AM IST

x
2 March 2026 Ka Panchang: 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि सोमवार शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर होगा। 2 मार्च को सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा सोमवार को व्रतादि की पूर्णिमा है। साथ ही 2 मार्च को प्रथ्वी लोक की अशुभ भद्रा भी है।
2 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त:
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 56 मिनट तक, इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन- 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट पर
आश्लेषा नक्षत्र- 2 मार्च को सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा
2 मार्च 2026 विशेष- प्रथ्वी लोक की भद्रा, फाल्गुन व्रतादि पूर्णिमा
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 08:13 से सुबह 09:40 तक
मुंबई- सुबह 08:26 से सुबह 09:54 तक
चंडीगढ़- सुबह 08:15 से सुबह 09:42 तक
लखनऊ- सुबह 07:57 से सुबह 09:24 तक
भोपाल- सुबह 08:09 से सुबह 09:37 तक
कोलकाता- सुबह 07:25 से सुबह 08:53 तक
अहमदाबाद- सुबह 08:29 से सुबह 09:57 तक
चेन्नई- सुबह 07:54 से सुबह 09:23 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:29 am
सूर्यास्त- शाम 6:08 pm
फाल्गुन पूर्णिमा इस बार 2 दिनों की पड़ रही है। आपको बता दें कि जब पूर्णिमा 2 दिनों की होती है तब पहले दिन व्रतादि की पूर्णिमा और दूसरे दिन स्नानदान की पूर्णिमा मनाई जाती है। शास्त्रों में फाल्गुन पूर्णिमा का धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का उपवास रखने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।
Tagsसोमवारफाल्गुन पूर्णिमाव्रतशुभ मुहूर्तराहुकालसमयMondayPhalguna Purnimafastauspicious timeRahukaal timings जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





