- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Panchak In September...
धर्म-अध्यात्म
Panchak In September 2025: सितंबर में इस दिन से शुरू हो रहा है मृत्यु पंचक, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम
Sarita
1 Sept 2025 8:25 AM IST

x
Panchak In September 2025: पंचक 6 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण ये मृत्यु पंचक होगा। शास्त्रों में इस पंचक को बेहद कष्टकारी माना गया है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ जाती हैं और साथ ही दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है इसलिए इस दौरान जोखिम भरे कार्यों को करने से मना किया जाता है। ये एक अशुभ पंचक है इसलिए इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। जानते हैं सितंबर में मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा।
सितंबर पंचक 2025:
सितंबर में पंचक 6 की सुबह 11:21 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर की शाम 04:03 पर होगी। ये मृत्यु पंचक होगा।
मृत्यु पंचक में क्या कार्य न करें :
मृत्यु पंचक को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम जैसे विवाह या गृहप्रवेश इत्यादि नहीं करना चाहिए।
इस दौरान मकान की छत ढलवाना, चारपाई बनवाना और किसी भी प्रकार के लकड़ी के सामान को इकट्ठा करना या बनवाना वर्जित माना जाता है।
मृत्यु पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
घर की लिपाई-पुताई या रंग-रोगन का कार्य भी इस दौरान नहीं करना चाहिए।
मृत्यु पंचक में जोखिम के कार्यों से बचना चाहिए।
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस अवधि में दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।
पंचक के दौरान न तो पैसे उधार देने चाहिए और न ही कर्ज लेना चाहिए।
पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो क्या करें?
यदि मृत्यु पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक दोष से बचने के लिए शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर उनका भी अंतिम संस्कार करना चाहिए।
TagsPanchakSeptemberसितंबरमृत्यु पंचकPanchakMrityu Panchak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





