धर्म-अध्यात्म

Palmistry हथेली पर बानी ये निशान देता है चिंताजनक संकेत

Tara Tandi
13 Aug 2024 6:01 AM GMT
Palmistry हथेली पर बानी ये निशान देता है चिंताजनक संकेत
x
Palmistry ज्योतिष न्यूज़ : हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है जो व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका अदा करती है हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व आकृतियां व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है हथेली पर कई शुभ अशुभ रेखाएं व निशान होते हैं जो जातक के जीवन में शुभ अशुभ दोनों तरह का संकेत प्रदान करते हैं ऐसे ही हथेली पर मौजूद क्रॉस का निशान भी व्यक्ति के जीवन में शुभ अशुभ संकेत देता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाले क्रॉस के निशान से जुड़े कुछ संकेत बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
क्रॉस के निशान के शुभ अशुभ संकेत—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हथेली पर बने शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो यह दर्शाता है कि जातक को अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल होगा और ऐसे जातक को धन की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा अगर शनि पर्वतत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह धनवान होने का संकेत प्रदान करती है ऐसा जातक जीवन में खूब धन अर्जित करेगा। इन लोगों के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी।
वही अगर शनि पर्वत पर चौकोर आकृति निर्मित हो रही है तो इसे भी शुभ माना जाता है ऐसे लोग जीवन में जल्द ही कामयाबी हासिल करते हैं इन्हें मान सम्मान और धन हासिल होता है शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का संकेत देती है ऐसे लोगों को सफलता और सुख दोनों ही प्राप्त होता है।
लेकिन अगर शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये चिंताजनक संकेत माना जा सकता है। अगर किसी जातक की हथेली में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस का चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा है तो ऐसे जातक को जोखिम भरे स्थान से बचना होगा। वरना जीवन पर संकट आ सकता है। इसके अलावा क्रॉस का निशान यह संकेत भी देता है कि जातक किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है ​या फिर असमय ही मौत हो सकती है।
Next Story