भारत

मना करने के बावजूद बहन के घर गई, भड़के पति ने पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा

jantaserishta.com
13 Aug 2024 11:15 AM IST
मना करने के बावजूद बहन के घर गई, भड़के पति ने पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा
x
मामला दर्ज.
नागौर: राजस्थान के नागौर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बाइक से बांधकर घसीट दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी अपने बहन के घर चली गई थी. फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के पांचौड़ी गांव का बताया जा रहा है. व्यक्ति की पहचान पांचौड़ी निवासी प्रेम राम के रूप में हुई है. प्रेम राम मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर अपनी पत्नी को घसीट रहा है. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेम राम की शादी 10 महीने पहले ही हुई है. बताया जाता है कि प्रेम राम नशेड़ी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी प्रेम राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रेम राम की पत्नी जिद कर जैसलमेर अपनी बहन से मिलने के लिए जा रही थी. लेकिन उसके पति प्रेम राम ने मना कर दिया था. हालांकि, इसके बाद भी प्रेम राम की पत्नी बहन से मिलने चली गई. इससे गुस्साए प्रेम राम ने मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पत्नी को घसीट दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए मना भी किया, बावजूद इसके वह नहीं माना.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story