धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की रेखाओं से जानिए अपना भविष्य

Tara Tandi
19 March 2022 3:15 AM GMT
हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की रेखाओं से जानिए अपना भविष्य
x
हस्तरेखा विज्ञान से किसी व्यक्ति के भविष्य को देखा जा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को सीखना आसान है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हस्तरेखा विज्ञान से किसी व्यक्ति के भविष्य को देखा जा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को सीखना आसान है। बस हमें हथेली पर बनने वाली रेखाओं की जानकारी और उभरे हुए पर्वतों के बारे में मालूम होना चाहिए। हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जो व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां कर देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आप हाथ की रेखाओं से किसी का भी भविष्य जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत और शनि रेखा को बहुत महत्व दिया गया है। वैसे तो शनि रेखा सभी लोगों के हाथ में नहीं होती है, लेकिन जिनके हाथ में होती है, उनकी किस्मत चमका देती है। यह जातक की आर्थिक स्थिति, पहचान, कामयाबी आदि को प्रभावित करती है। शनि रेखा को भाग्य रेखा भी कहा जाता है। ये रेखा अमूमन हाथ की कलाई से शुरू होकर बीच वाली उंगली के निचले स्थान यानि शनि पर्वत तक पहुंचती है। आइए जानते हैं शनि रेखा के बारे में विस्तार से

यहां पर होती है शनि रेखा
जिस प्रकार हाथ में धन रेखा, विवाह रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा आदि होती हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ में शनि रेखा भी होती है जिसे हम भाग्य रेखा भी कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति भगीशाली होते हैं उनके ही हाथ में ऐसी रेखा होती है। यह रेखा मणिबंध यानी हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। शनि पर्वत हथेली की मध्यमा उंगली के नीचे होता है।
कम उम्र में अमीर बनाती है शनि रेखा
जिन लोगों के हाथ में कलाई के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर शनि रेखा शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, कम उम्र में ही वह अच्छा खासा बैंक बैलेंस रखते हैं। वे कम उम्र में ही खासा पैसा कमा लेते हैं और अपनी मेहनत के दम पर नाम-पहचान बनाते हैं।
कटी-फटी न हो यह रेखा
यदि किसी व्यक्ति की शनि रेखा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो वह भी बहुत शुभ होती है। ऐसे लोग आसानी से हर काम में सफल हो जाते हैं। बस शनि रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए, वरना यह पूरा फल नहीं देती है।
खूब पैसा कमाते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों के हाथ में कोई रेखा गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें सुख-सुविधा से भरा जीवन जीना पसंद है, ये लोग पैसे को ही तवज्जो देते हैं।
Next Story