धर्म-अध्यात्म

Palmistry: हथेली पर दिखता है ऐसे निशान तो माना जाता है भाग्यशाली

Sanjna Verma
19 July 2024 6:20 PM GMT
Palmistry: हथेली पर दिखता है ऐसे निशान तो माना जाता है भाग्यशाली
x
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की हाथों की रेखाओं से उसके भाग्य से जुड़ी बातों को जाना जा सकता है। कई बार ये रेखाएं ऐसे राज भी खोल देती हैं, जिनके बारे में जानकर किसी व्यक्ति को बड़ी खुशी होती है। वहीं कुछ राज व्यक्ति के मन को अंशाति से भर देते हैं लेकिन आपकी रेखाओं का लिखा आपके कर्मों के साथ भी जुड़ा होता है। आपको जीवन में कुछ भी पाने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ती है लेकिन अगर आपके हाथों में कुछ खास रेखाएं होती हैं, तो किसी चीज को पाना आसान हो जाता है। जैसे- हाथों की कुछ रेखाएं सरकारी नौकरी या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ीं होती हैं। आप अगर थोड़ी भी मेहनत करते हैं, तो आसानी से आपको
Government Job
मिल सकती है। आज हम आपको बता रहे हैं, हथेली पर लिखे M के बारे में। जिन लोगों की हथेली पर M नाम अंकित होता है, उन्हें एक उम्र के बाद दौलत, शोहरत और प्यार जरूर मिलता है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कहां होता है यह निशान
M नाम का निशान आपके दाएं या बाएं में से किसी भी हाथ पर हो सकता है। हथेली पर तीन रेखाएं जुड़कर इंग्लिश के अक्षर M जैसी नजर आती है, इसलिए इसे M निशान कहते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। वे जो भी काम करते हैं, उसमें उन्हें कामयाबी जरूर मिलती है।
जिन लोगों के हाथों में M नाम का निशान बना होता है। वे लोग बहुत ही अच्छे लीडर साबित होते हैं। ऐसे लोगो विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेते हैं। इनके अंदर सभी लोगों को साथ लेकर चलने का गुण होता है।
ऐसे लोग बुद्धि से बहुत ही तेज होते हैं। उनके अंदर एक कुशल राजनीतिज्ञ बनने की क्षमता होता है, अगर यह लोग मेहनत करें, तो राजनीति में ऊंचे पद पर भी आसीन हो सकते हैं।
हथेली पर M निशान वाले लोग क्रिएटिव होते हैं। ऐसे लोग अच्छे कलाकार, चित्रकार, गायक, अभिनेता, लेखक, साहित्यकार होते हैं।
प्यार के मामले में भी ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा गुजरता है।
कब चमकता है ऐसे लोगों का भाग्य
हथेली पर M लिखे लोगों का भाग्य शुरुआत में इतना effective नहीं होता लेकिन जैसे-जैसे ऐसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनका भाग्य चमकना शुरू हो जाता है। ऐसे लोगों का भाग्य 35 साल की उम्र के बाद चमकना शुरू होता है। इस उम्र के बाद व्यक्ति की समझदारी का स्तर भी बढ़ता है, जिस वजह से वे अपने फैसले बहुत सोच-समझकर लेता है। वहीं, हाथ में M अक्षर बनाने वाली रेखाओं के होने से उसकी सफलता कुछ आसान हो जाती है।
Next Story