धर्म-अध्यात्म

चढ़ाई 400 किलो पीतल के शेरों की जोड़ी,मां ज्वालामुखी के दरबार में डोगरा रैजीमैंट ने

Rounak Dey
18 May 2023 10:53 PM IST
चढ़ाई 400 किलो पीतल के शेरों की जोड़ी,मां ज्वालामुखी के दरबार में डोगरा रैजीमैंट ने
x
सरदार साहिबान एवं जवानों ने स्वेच्छा से शक्तिपीठ मा
ज्वालामुखी: भारतीय सेना की डोगरा रैजीमैंट की 20वीं बटालियन के अधिकारियों, सरदार साहिबान एवं जवानों ने स्वेच्छा से शक्तिपीठ माता ज्वालाजी के मन्दिर में स्मृति चिन्ह के रूप में लगभग 400 किलोग्राम पीतल धातु की एक जोड़ी शेरों की स्थापित की।
इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ भनोट, सूबेदार मेजर दारा सिंह सहित सेवारत व सेनानिवृत्त जवान उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को सेना द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
Next Story