धर्म-अध्यात्म

Janmasthami के अवसर पर भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग

Tara Tandi
25 Aug 2024 9:43 AM GMT
Janmasthami के अवसर पर भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग
x
Janmasthami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसे देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर जाना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना और व्रत का विधान होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है इस साल यह पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस पावन दिन पर अगर बाल गोपाल को उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाया जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
भगवान कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग
कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर भक्त बाल गोपाल को पंजीरी का भोग अर्पित करते हैं तो वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं इसके अलावा भगवान कृष्ण को माखन मिश्री भी बहुत प्रिय है ऐसे में आप कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग भी अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें श्रीखंड का भोग भी चढ़ा सकते हैं ऐसा करने से प्रभु की कृपा परिवार पर बनी रहती है इसके अलावा इस दिन मालपुआ भी अर्पित करना अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो जन्माष्टमी के मौके पर भगवान को मोहनभोग भी अर्पित कर सकते हैं।
Next Story