भारत

हनुमान मंदिर में लूट की वारदात, मचा हड़कंप, पुलिस के फूले हाथ-पांव

jantaserishta.com
25 Aug 2024 1:24 PM IST
हनुमान मंदिर में लूट की वारदात, मचा हड़कंप, पुलिस के फूले हाथ-पांव
x
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी.
गुना: गुना में महाभारत कालीन प्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर में लूट की वारदात ने पुलिस के होश उड़ा कर रख दिए हैं. जहां 6 बदमाशों ने मिलकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिशुपाल को बंधक बनाया और रस्सियों के सहारे पेड़ से बांध दिया. इसके बाद 2 बदमाश गर्भ गृह में दाखिल हुए. गर्भ गृह में दाखिल होने से पहले बदमाशों ने भगवान को प्रणाम किया और उसके बाद हनुमान जी व सिद्ध बाबा की मूर्ति पर सजे चांदी के हार, मुकुट, गदा, छत्र,कड़े समेत आभूषणों को चुरा लिया. घटना रात लगभग 2:56 AM की बताई जा रही है.
लूट की यह वारदात मंदिर में लगे CCTV में कैद हुई हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि एक बदमाश ने गर्भगृह के अंदर प्रवेश करने के बाद आभूषण चुराए. वहीं, दूसरे बदमाश के हाथ में कटर भी था. जिससे आभूषणों को काटकर वह निकाल रहा था. अब तक हनुमान टेकरी मंदिर में चार बार चोरी हो चुकी है. ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
महाभारत कालीन हनुमान टेकरी मंदिर के दर्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री व नेता पहुंच चुके हैं . ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो अपना चुनाव प्रचार ही टेकरी सरकार पर विशेष पूजा अर्चना के बाद शुरू किया था.
लूट के संबंध में मंदिर के पुजारियों ने बताया की हनुमान टेकरी मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है. लेकिन चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है. हनुमान जी की मूर्ति से 8 चांदी के कड़े , 3 हार , 2 गदे, चरण पादुकाएं, 2 छत्र चुराए गए हैं. जबकि सिद्ध बाबा व देवी के जेवर भी चुराए गए. कुल 12 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण चुराए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि इस मामले में डॉग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट का भी सहारा लिया जा रहा है. पुलिस की टीम मंदिर के पीछे जंगल में सर्चिंग करने में जुटी हुई है. CCTV के आधार पर तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story