धर्म-अध्यात्म

Sawan के पहले प्रदोष पर आज इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा

Tara Tandi
1 Aug 2024 12:00 PM IST
Sawan के पहले प्रदोष पर आज इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा
x
Sawan ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि शिव की साधना आराधना को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भोलेबाबा की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं प्रदोष व्रत हर माह में दो बार पड़ता है पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाला प्रदोष व्रत बेहद ही खास है जो कि आज यानी
1 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है
आज का प्रदोष व्रत सावन का पहला प्रदोष व्रत है और गुरुवार के दिन प्रदोष पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष के नाम से जाना जा रहा है इस दिन महादेव की पूजा अर्चना करने से भक्तों को असीम कृपा प्राप्त होती है और सारी दुख परेशानियां भी दूर हो जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सावन प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त 2024 यानी आज रखा जा रहा है इस दिन गुरु प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है सावन प्रदोष व्रत करने वालों पर भगवान शिव की कृपा से सभी प्रकार के कष्टों व पापों का अंत हो जाता है और जातक के जीवन में सुख समृद्धि आती है।
सावन प्रदोष व्रत की पूजा मुहूर्त—
आपको बता दें कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 1 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर हो रहा है वही इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर हो जाएगा। वही प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजा का शुभ मुहूर्त रात 7 बजकर 12 बजकर से लेकर रात 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। ऐसे में शिव पूजा के लिए भक्तों को कुलमिलाकर 2 घंटे 6 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है इस मुहूर्त में भक्त शिव की साधना कर सकते हैं।
Next Story