धर्म-अध्यात्म

Nag Panchami पर करें चांदी के सर्प छत्र का उपाय

Tara Tandi
9 Aug 2024 12:42 PM GMT
Nag Panchami पर करें चांदी के सर्प छत्र का उपाय
x
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है
इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अर्चना का विधान होता है मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्टों का अंत होता है। नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ के अलावा अगर चांदी के सर्प छत्र को घर में रखा जाए तो जातक को अनगिनत लाभ मिलते हैं और समस्याओं का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको उन्हीं के फायदें बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सर्प छत्र को घर में रखने के लाभ—
शास्त्रों की मानें तो पहले के समय में नाग पंचमी के दिन लोग मंत्रोच्चार करके नाग देवता को घर बुलाकर उनकी पूजा करते हैं लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है ऐसे में अब चांदी के सर्प छत्र को घर में रखने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष की मानें तो घर में अगर चांदी का नाग छत्र रखा जाए और आज के दिन विधिवत इसकी पूजा की जाए तो नाग देवता का आशीर्वाद मिलता है साथ ही जातक को सर्प दंश का भय भी नहीं सताता है।
इसके साथ ही अगर नाग पंचमी के दिन चांदी का नाग छत्र घर में स्थापित किया जाए तो इससे सर्प दोष दूर हो जाता है इसके अलावा ​तिजोरी में इसे रखने से धन की रक्षा होती है और धन से जुड़ी समस्या समाप्त हो जाती है साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
Next Story