छत्तीसगढ़

Korba: बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

Nilmani Pal
9 Aug 2024 5:30 AM GMT
Korba: बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
x

कोरबा korba news। रविशंकर नगर से दादर जाने वाले मार्ग में बने दरार नाला में पानी 4 फिट ऊपर बह रहा है। नाला के निचले हिस्से में बने तिवारी कालोनी में बाढ़ के हालात बन गया है। जल भराव से लोगो ने दहशत में रात गुजारी है।

chhattisgarh news बीती रात तेज वर्षा से जहां डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर, पंडित रविशंकर शुक्ला नगर,शिवाजी नगर जैसे बड़े कॉलोनी क्षेत्र में पानी भरा वहीं दूसरी ओर शहर के दादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए है।रात में हो रही भारी बरसात के बीच लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया और पूरा क्षेत्र टापू में तब्दील हो गया लोगों ने अपने-अपने घरों की छत पर रात गुजारी, और घरों में कैद होकर रह गए हैं।

लोगों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण पूरे शहर में जल भराव की स्थिति में निर्मित हो रही है, लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगो मे आक्रोश है। chhattisgarh

Next Story