धर्म-अध्यात्म

15 मई को ये दो बड़े ग्रह वृषभ राशि में बना रहे बुधादित्य योग, इन 4 राशि वालों की धन-दौलत में अपार बढ़ोत्तरी के आसार

Renuka Sahu
14 May 2022 2:13 AM GMT
On May 15, these two big planets are forming Budhaditya Yoga in Taurus, there is a possibility of immense increase in the wealth of these 4 zodiac signs.
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों की युति से बनने वाले शुभ योग मानव जीवन के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों की युति से बनने वाले शुभ योग मानव जीवन के लिए लाभकारी साबित होते हैं। वृषभ राशि में सूर्य व बुध के कारण बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, जब किसी राशि में सूर्य व बुध एक ही स्थान में उच्च स्थिति में विराजमान होते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। वृषभ राशि में बनने वाला यह बुधादित्य योग कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। जानें किन राशि वालों को बुधादित्य योग का मिलेगा लाभ-

वृषभ राशि में कब बनेगा बुधादित्य योग-
वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मई को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होने वाला है। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य व बुध की युति से वृषभ राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। सूर्य को मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। वहीं बुध बुद्धि व व्यापार के कारक हैं। इन दोनों ग्रहों की युति का असर मानव जीवन में देखने को मिलेगा।
इन राशि वालों के लिए लाभकारी-

कर्क राशि- आपकी राशि के लिए बुधादित्य योग लाभकारी साबित होगा। क्योंकि आपकी कुंडली के 11वें स्थान में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जिसे लाभ व इनकम का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इनकम के नए साधन बनेंगे। इस दौरान व्यापारियों को किसी डील में मुनाफा हो सकता है।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए बुधादित्य योग खुशियों की सौगात ला सकता है। बुधादित्य योग का निर्माण आपकी राशि के दशम भाव में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल हो सकती है। कारोबार में धन लाभ हो सकता है। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिल सकती है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि से दूसरे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। जिसे धन व वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। करियर के लिए यह समय शानदार साबित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
Next Story