धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 9 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
9 April 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल : 9 अप्रैल 2021
x
अंकों के मामले में इन मूलांकों के लोग आज हैं लकी

1:

आज आपके लिए घर और कार्यक्षेत्र में काम अधिक होगा और आराम का मौका कम ही मिल पाएगा। अपने आस पास के लोगों के प्रति सजग रहें और काम में ढिलाई न बरतें। आज कुछ लाभ भी मिल सकता है।
2:
आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान में रह सकते हैं। घर की जरूरी कुछ नई बातें भी आपके सामने आने वाली हैं। कुछ बातों को जिससे थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है, उसको लेकर आपको थोड़ा इस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
3:
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपको थका देने वाला होगा। परिवार के साथ मिलजुल कर काम करेंगे और हो सकता कुछ नई चीज आज के दिन आपको मिल जाए।
4:
आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने को मिलेगा। आज का दिन खर्च वाला हो सकता है। कुछ नई चीजों की खरीद भी आज के दिन आप पर आर्थिक दबाव बना सकती है।
5:
आप अपने काम में आज कुछ बेहतर कर पाएंगे। जल्द ही स्थिति आपको बेहतर परिणाम देने वाली भी होगी। आपको किसी परिवार वाले का साथ भी मिलेगा।
6:
इस समय पर जो थोड़ी बहुत परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा पाने में आपका कोई साथी आपको हेल्प कर सकता है। कुछ नए लोगों के साथ मेल-जोल के मौके भी बनने वाले हैं।
7:
आपने जो अपनी सीमाएं बांधी थीं, दूसरों के लिए वो शायद लोगों को पसंद नहीं आए। इसलिए आप खुद को ज्यादा परेशान न करें। आपके लिए आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का दिन होगा।
8:
जो लोग आपके साथ काम कर रहे हैं, उनका काम भी आज आपको करना पड़ सकता है। आज आप पर काम का बोझ अधिक ही रहने वाला है।
9:
घर के कुछ जरूरी कार्यों को करने के लिए आप आज खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएं। आज आपका मन पुरानी चीजों को लेकर ज्यादा सोच विचार में रहने वाला है। उनसे आप ऊपर उठने का प्रयास करें।


Next Story