धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 19 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
19 April 2021 12:44 AM GMT
अंक राशिफल  : 19 अप्रैल 2021
x
इन मूलांक वालों का भाग्‍य आज देगा पूरा साथ

1:

इस समय कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत रहने वाली है। लाभ और भविष्य की कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग परेशानियों से मुक्ति दिलाने में सहायक बनेगा।
2:
इस समय कुछ लोगों का सहयोग काम को जल्दी से पूरा कराने में सहयोग दे सकता है। कुछ जरूरी मुद्दों पर बार-बार मीटिंग होने के कारण विश्वसनीयता पर भरोसा कमजोर होता दिखाई देगा।
3:
काम को लेकर किए गए निर्णयों के परिणाम ज्यादा अनुकूल न हों लेकिन स्थिति आपके पक्ष में होने से लाभ के अच्छे अवसर सामने होंगे। मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
4:
काम में आज देरी से पहुंच सकते हैं। बाहरी लोगों का प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। मानसिक रुप से पुरानी बातें दिमाग खराब कर सकती हैं।
5:
प्रेमी का साथ पाकर आप कुछ समय के लिए अपनी परेशानियों को भूल जाएगे। इस समय कार्य स्थल पर जो लोग बाहरी काम में लगे हुए हैं उन्हें अच्छे मुनाफा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
6:
कारोबार में चले आ रहे बदलाव थोड़ा चिंता बढ़ा सकते हैं। देरी से प्रोजेक्ट का हो पाना और लोगों की कमी इस समय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
7:
पारिवारिक मसलों में किसी बाहरी व्यक्ति का अधिक दखल आपको क्रोधित कर सकता है। रिश्तों में दूरी होने के कारण आज के दिन आप अपने काम में मन नहीं लगा पाएंगे।
8:
काम में मेहनत और भागदौड़ के कारण परिवार के लिए समय निकाल पाना मुश्किल ही होगा। कुछ लोगों के साथ कारोबार में नए आइडिया शेयर करने का दिन है।
9:
इस समय काम और समय सीमा दोनों ही दबाव बढ़ाने वाली स्थिति रह सकती है। थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ समय के लिए रिलैक्स करें अन्यथा ये दबाव आपकी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।


Next Story