धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 13 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
13 April 2021 12:39 AM GMT
अंक राशिफल : 13 अप्रैल 2021
x
इन मूलांक वालों पर रहेगी देवी मां की कृपा

1:

आज के दिन मेहनत अधिक रहने वाली है। नए वाहन व मकान की प्राप्ति संभव है। जमीन-जायदाद के पुराने अटके हुए मामले आगे बढ़ सकते हैं।
2:
आज आपका मूड थोड़ा खराब रह सकता है। लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से नए संपर्क बनेंगे और कामयाबी मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़े अन्यथा परेशानी हो सकती है।
3:
व्यापार में नई चुनौतियों के साथ कार्य करेंगे। घर पर कुछ मेहमानों के आने से आपका काम तो बढ़ सकता है लेकिन साथ ही आज खर्च भी अधिक होने वाला है। प्यार के मामले में साथी का सहयोग पा सकते हैं।
4:
भाई-बहनों के साथ कुछ काम के सिलसिले में आपको ट्रैवलिंग का मौका मिल सकता है। अभी के समय स्थिति बहुत अधिक आपके पक्ष में होगी। घर पर आपकी बातों को प्रमुखता भी दी जाएगी।
5:
आज आप थोड़ा संभलकर काम करें। ध्यान रखें की कोई गलती न हो। अगर छात्र हैं तो आज अपने टीचर की ओर से काम कुछ ज्यादा ही मिल सकता है।
6:
आज दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। ऑफिस में कोई बिगड़ जाने से हो सकता है कुछ समय के लिए निराशा का विचार भी मन को परेशान करे। दोपहर बाद से थोड़ी स्थिति बेहतर होगी।
7:
दोस्तों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। साधना, योग द्वारा खुद से जुड़ने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
8:
काम में आज कुछ दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। अपने साथ लगे लोगों का साथ बनाकर रखें। प्रफेशन में जो दिक्कतें आ रही थीं, वो दूर होंगी।
9:
आज आप थोड़े गुस्से में या फिर अपने मन का कुछ ज्यादा ही करने वाले हैं। प्यार को लेकर दबाव न बनाएं, साथी की बात भी सुनें। दूसरों की बातों में आकर आज आप खुद के लिए नकारात्मकता भी चुन सकते हैं।


Next Story