धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 11 अप्रैल 2021

Khushboo Dhruw
11 April 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल : 11 अप्रैल 2021
x
अंकों का देखें आज कमाल, बन जाएंगे अंक 3 के काम

1:

कामकाज में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नए दिशा-निर्देश भी होंगे। धन खर्च करने से बचें। आज हो सकता है किसी को उधार देना पड़े। मन में आशंका अधिक रहने वाली है। वाद-व‍िवाद हो सकता है।
2:
सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदार भी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिल सकता है। अपने मन की बात आप आज किसी के साथ शेयर कर सकते हैं।
3:
आज आपके ब‍िगड़े काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और अपना काम खुद ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापार में आज लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
4:
परेशान न हों काम में कुछ तो बेहतर रिजल्ट आपको मिल सकते हैं। संबंधियों के साथ मेलजोल के मौके मिल सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेड‍िंग के काम से आज आपको फायदा मिलेगा।
उपाय – पानी में सिक्का प्रवाहित करें।
5:
हो सकता है क‍ि आज रुके काम बन जाएं। लेक‍िन पुरानी बातों को सोचकर आपका मन कुछ परेशान भी रह सकता है। प्यार के मामले में आज आप कुछ अच्छा फील करने वाले हैं। किसी नए व्यक्ति का साथ भी मिल सकता है।
उपाय – गणेशजी के सामने दीपक जलाएं।
6:
मेहनत अधिक रहने वाली है। हो सकता है क‍ि आज मुनाफा मनमुताबिक न मिल सके। घर से बाहर जाने के अचानक मौके बनेंगे। हो सकता है क‍ि आज काम में आपको अपने सहकर्मियों की ओर से अधिक सहयोग न मिल सके।
उपाय – छोटे बच्चे को कलम भेंट करें।
7:
मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। दूसरों की बातों में आने से बचें। आप मन से इस समय अधिक मजबूत नहीं है इसलिए बहुत अधिक सोच विचार में नहीं पड़ें।
उपाए – केले का दान करें।
8:
आज शांत रहें आपकी बात भी सुनी जाएगी। अपने काम को ईमानदारी से करते रहें। हो सकता है क‍ि आज नौकरी में बॉस का रुख आपके प्रत‍ि सही न हो। लेक‍िन अपनी मेहनत में कमी नहीं आने दीजिएगा।
उपाय – चावलों का दान करें।
9:
इमोशनल होकर काम कर सकते हैं। हालांक‍ि इससे आपको दिक्कतें भी अधिक हो सकती हैं लेकिन मेहनत से लाभ मिलेगा। किसी भी चीज को आज करने से पूर्व उसे बेहतर रुप से समझें फिर काम शुरु करें।


Next Story