धर्म-अध्यात्म

अब अप्रैल 2023 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे गुरु बृहस्पति, ये 1 साल इन राशियों के जातको के लिए वरदान से कम नहीं

Sarita
20 May 2022 8:44 AM IST
Now Guru Jupiter will remain in Pisces till April 2023, this 1 year is not less than a boon for the people of these zodiac signs.
x

फाइल फोटो 

सभी ग्रहों में बृहस्पति को गुरु की उपाधि का दर्जा दिया जाता है। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सभी ग्रहों में बृहस्पति को गुरु की उपाधि का दर्जा दिया जाता है। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। गुरु ग्रह कर्क ऱाशि में उच्च राशि के और मकर में नीच के माने जाते हैं। अगर किसी की राशि में गुरु चंद्रमा के साथ मिल जाएं तो यह और मजबूत हो जाते हैं। इसके अलावा अगर गुरु मंगल के साथ मिल जाएं तो इनकी ताकत डबल हो जाती है। देवगुरु बृहस्पति ने 23 अप्रैल को राशि परिवर्तन किया है। यह एक साल बाद अप्रैल 2023 में ही राशि परिर्तन करेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को करियर से लेकर व्यापार तक में यह बहुत ही अधिक लाभ देने वाले हैं।

वृषभ राशि के लोगों को गुरु करियर में बहुत ही अधिक फायदा देने वाले हैं. इस दौरान अगर कोई स्टूडेंट प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो निश्चय ही मेहनत से इस बार परीक्षा पास कर सकते हैं।
मिथुन: इस ऱाशि के लोगों के लिए गुरु बहुत ही अच्छे संकेत दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस राशि के लोगों के बिजनेस पहले से सुधरेगा। निवेश की योजना बनाएं।
कन्या राशि के लिए गुरु बहुत बेहतरीन साबित होंगे। एक साल के लिए इस राशि को शुभ मंगल समाचार प्राप्त होंगे।
वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए अप्रैल तक का समय बहुत ही शानदार होगा। इस राशि को लोग उनन्ति करेंगे। गुरु की कृपा से इनके सभी बिगड़े काम बनेंगे।
Next Story