धर्म-अध्यात्म

November ke Tyohar: देवउठनी एकादशी से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार

Sarita
28 Oct 2025 10:26 AM IST
November ke Tyohar: देवउठनी एकादशी से लेकर गुरु नानक जयंती तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार
x
November ke Tyohar: नवंबर का महीना कुछ ही दिन में शुरू होने जा रहा है, जो अपने साथ कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार लेकर आ रहा है. व्रत-त्योहारों के लिहाज से यह महीना काफी शुभ माना गया है, क्योंकि इसमें चातुर्मास का समापन होता है. इस माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं, जिसके बाद चातुर्मास खत्म हो जाता है और सभी शुभ-मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं. नवंबर महीने की शुरुआत ही देवउठनी एकादशी से हो रही है. शुभ-मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक हटने से शादी सीजन शुरू हो जाएगा. इसके बाद पूरे नवंबर और आधे दिसंबर में शादियां होंगी. देखें नवंबर महीने के व्रत त्योहार की लिस्ट|
नवंबर के व्रत-त्योहार 2025:
तारीख दिन त्योहार
1 नवंबर शनिवार देवउठनी एकादशी
2 नवंबर रविवार तुलसी विवाह
3 नवंबर सोमवार सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर मंगलवार मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर बुधवार कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती
6 नवंबर गुरुवार मार्गशीर्ष मास शुरू
7 नवंबर शुक्रवार रोहिणी व्रत
8 नवंबर शनिवार संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर बुधवार कालभैरव जयंती
15 नवंबर शनिवार उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर रविवार वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर सोमवार सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर मंगलवार मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर गुरुवार मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर शुक्रवार चंद्र दर्शन
25 नवंबर मंगलवार विवाह पंचमी
28 नवंबर शुक्रवार दुर्गाष्टमी व्रत
देवउठनी एकादशी पर खत्म चातुर्मास:
देवउठनी एकादशी हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इसी दिन चातुर्मास खत्म हो जाता है. इस बार देवउठनी एकादशी की तिथि 2 दिन पड़ रही है, 1 नवंबर को और 2 नवंबर को. पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9:11 बजे शुरू होगी और 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे समाप्त होगी. एकादशी तिथि 1 नवंबर को पूरे दिन हेगी, इसलिए देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को ही मानना उचित होगा. अगले दिन 2 नवंबर को एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा|
Next Story