धर्म-अध्यात्म

Nirjala Ekadashi 2025: जानिए कब है निर्जला एकादशी व्रत, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sarita
15 May 2025 11:05 AM IST
Nirjala Ekadashi 2025: जानिए कब है निर्जला एकादशी व्रत, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
x
Nirjala Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि पूरे साल में केवल एक ही व्रत होता है, जो सभी एकादशियों का फल देता है, हालांकि यह व्रत बहुत कठिन होता है, क्योंकि इसमें बिना पानी के व्रत रखने का नियम है. भीम ने अपने पापों का प्रायश्चित करने तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए इस एकादशी का व्रत किया था. इसके प्रभाव से उनके लिए मोक्ष के द्वार खुल गए थे|
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को है. इस साल का व्रत बेहद खास माना जा रहा है, इस दिन शुभ योग और राशि की शुभ स्थिति बनेगी, जिससे जीवन में खुशियां और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं इस साल निर्जला एकादशी पर किन राशियों को खुलने जा रहे हैं भाग्य|
निर्जला एकादशी पर इन राशियों के खुलने जा रहे हैं भाग्य-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी का दिन शुभ रहेगा. पारिवारिक रिश्ते उत्तम रहेंगे मानसिक तनाव कम होगा. पुराने संपत्ति को लेकर काफी समय से चल रहे मामले में कामयाबी मिलेगी. आपको नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है|
मिथुन राशि
निर्जला एकादशी पर ग्रहों की शुभ स्थिति मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ प्रदान करेगी. आप संतान के लिए काफी दिनों से रुका काम पूरा कर पाएंगे. ऑफिस के काम से प्रसन्न होंगे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके सैलेरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है. लव मैरिज करने वाले जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा. आपके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं|
मेष राशि वालों के लिए भी निर्जला एकादशी शुभ रहेगी. विवाह की बात पक्की हो जाएगी. प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा. काफी समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. आपकी सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है. निर्जला एकादशी का दिन व्यापारियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा|
Next Story