- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Nirjala Ekadashi 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार करें ये काम, बिना व्रत के भी मिलेगा शुभ फल
Sarita
4 Jun 2025 9:30 AM IST

x
Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 को रखा जाएगा। साल में पड़ने वाली 24 एकादशी तिथियों में निर्जला एकादशी का महत्व सबसे अधिक है। इसीलिए इस व्रत के नियम भी थोड़े कठिन है। व्रत रखने वाले को इस दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहना पड़ता है। यही वजह है कि कई लोग इस दिन व्रत रखने से बचते हैं। हालांकि आप बिना व्रत रखे अपनी राशि के अनुसार छोटे-छोटे उपाय करके भी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आप इन्हीं उपायों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
मेष राशि
निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर आपको भगवान विष्णु को लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही लाल रंग के खाद्य पदार्थों का दान करें।
वृषभ राशि
आप इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें हालांकि तुलसी के पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। ऐसा करने से सुख की प्राप्ति आपको होती है।
मिथुन राशि
आप इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही गाय को हरा चारा खिलाएं। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भी आपको लाभ होगा।
कर्क राशि
इस राशि वालों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
सिंह राशि
निर्जला एकादशी के दिन आपको पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए और साथ ही पीले रंग वाली मिठाई का दान करना चाहिए।
कन्या राशि
निर्जला एकादशी के दिन कन्या राशि के लोगों को जल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
तुला राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोग निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को सफेद पुष्प और बर्फी अर्पित करें। ऐसा करना आपके सुखों में वृद्धि करेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को लाल रंग के वस्त्र इस दिन धारण करने चाहिए। साथ ही गुड़ और चने का दान करने से आपको लाभ होगा।
धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि वालों को अपने गुरुजनों को कोई भेंट इस दिन देनी चाहिए। इसके साथ ही पीले रंग के वस्त्र इस दिन दान करें।
मकर राशि
इस दिन आपको दही या दूध भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। साथ ही जल का दान करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
आपके जानवरों को अन्न या दाना इस दिन डालना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से भी आपको लाभ होगा।
निर्जला एकादशी के दिन मीन राशि वालों को जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। आप अगर केले और पीली मिठाई का दान करते हैं तो शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।
TagsNirjala Ekadashiनिर्जला एकादशीकामworkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





