धर्म-अध्यात्म

New Year 2026: शुभ संयोग में मनाया जाएगा 1 जनवरी, जानें कैसे करें नए साल की शुरुआत

Sarita
24 Dec 2025 11:12 AM IST
New Year 2026: शुभ संयोग में मनाया जाएगा 1 जनवरी, जानें कैसे करें नए साल की शुरुआत
x
New Year 2026: साल 2026 का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, नववर्ष के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे साल बना रहता है। यही वजह है कि, लोग नए साल की शुरुआत शुभ और धार्मिक कार्यों से करना पसंद करते हैं, ताकि आने वाला समय सुखद और सकारात्मक बना रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि वर्ष का आरंभ सही विधि और शुभ कर्मों के साथ किया जाए, तो ग्रहों की कृपा भी जातकों को प्राप्त होती हैं। वहीं इस बार 1 जनवरी 2026 और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यही नहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और रवि योग संयोग रहेगा। इसके अलावा धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे। यही कारण है कि, 1 जनवरी धार्मिक से लेकर ज्योतिष दृष्टि से बेहद कल्याणकारी रहेगा। ऐसे में कुछ कार्यों को करने से पूरे साल अच्छे परिणामों के साथ शुभ समाचार की प्राप्ति की संभावना बनी रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल के पहले दिन किन कार्यों को करना चाहिए।
हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, नववर्ष के पहले दिन पूजा-पाठ करना अत्यंत शुभ होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं और साधक का भाग्योदय भी होता है। चूंकि इस वर्ष 1 जनवरी को प्रदोष व्रत है। इसलिए भगवान शिव की उपासना कर जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा। इससे घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
नववर्ष के दिन श्रद्धा भाव से जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं की कृपा और पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। माना जाता है कि, दान करने से कुंडली के कुछ दोष भी शांत होते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन दान करना कल्याणकारी हो सकता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जिस कार्य से वर्ष का आरंभ किया जाता है, उसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ऐसे में साल के पहले दिन काम करना उचित रहेगा। आप पढ़ाई या करियर से जुड़ी कुछ योजनाओं पर भी काम कर सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं।
हिंदू धर्म में दीपदान को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा और प्रकाश का संदेश होते हैं। ऐसे में आप नववर्ष के दिन घर के कोने-कोने में दीपक जलाएं। इससे माता लक्ष्मी के आगमन के योग बनते हैं। साथ ही वैभव और सुख-समृद्धि का वास भी होता है।
साल के पहले दिन संकल्प लेना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आप अपने करियर, व्यापार, नौकरी, प्रेम जीवन या अन्य किसी कार्य के लिए कुछ संकल्प निर्धारित करें। यह बेहद शुभ होता है। साथ ही व्यक्ति पूरा वर्ष उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ता है।
Next Story