धर्म-अध्यात्म

घर के प्रवेश द्वार पर कभी ना रखें ये चीजें

Khushboo Dhruw
9 Jun 2023 5:06 PM GMT
घर के प्रवेश द्वार पर कभी ना रखें ये चीजें
x
वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया हैं जिसके अनुसार चलने से जातक को सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होती हैं।
लेकिन इसकी अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती हैं वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार घर के प्रवेश द्वारा पर कुछ चीजों को गलती से भी नहीं रखना चाहिए वरना घर में कंगाली छा जाती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
प्रवेश द्वार पर ना रखें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के बाहर कभी भी मनी प्लांट को नहीं लगाना चाहिए ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती हैं साथ ही साथ धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता हैं इसके अलावा प्रवेश द्वार पर बिजली का पोल या तार होना अशुभ माना जाता हैं यह परिवार के लोगों की सेहत पर बुरा असर डालता हैं।
वास्तु की मानें तो घर का मुख्य द्वार बीच में ना बनवाकर इसे किनारे बनवाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का प्रवेश सीधे घर में नहीं होता हैं। भूलकर भी मुख्य द्वार के पास कभी भी झाड़ू या पोछा नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी क्रोधित हो सकती हैं जिससे आपको धन संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर गलती से भी कचरा नहीं होना चाहिए ऐसा होने से घर में नकारात्मकता का संचार बढ़ जाता हैं जो बीमारी, क्लेश और आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं।
Next Story