धर्म-अध्यात्म

घर में पीले रंग के इस्तेमाल से दूर सकते है नकारात्मक ऊर्जा

Khushboo Dhruw
11 Jan 2023 4:32 PM GMT
घर में पीले रंग के इस्तेमाल से दूर सकते है  नकारात्मक ऊर्जा
x
घर को डेकोरेट करते समय हम कई तरह के कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर, कलर्स का

घर को डेकोरेट करते समय हम कई तरह के कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर, कलर्स का चयन हम सभी अपनी पसंद या होम डेकोर थीम के अनुसार करते हैं। हालांकि, किसी भी कलर को चुनने से पहले आपको यह अवश्य समझना चाहिए कि हर रंग का अपना एक अलग प्रभाव होता है, लेकिन आज हम बात करेंगे पीले रंग की। कहा जाता है कि घर में पीले रंग का इस्तेमाल करने सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है। चिंताओं और समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।


भारतीय संस्कृति में पीले रंग का विशेष महत्व है। ये रंग मन को शान्ति और सुकून पहुंचाता है। घर के मुख्य कमरे को अगर येलो रंग से पेंट कराया जाए जो यह बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में इस रंग का इस्तेमाल करने का महत्व माना जाता है। आज हम आपको बताएँगे कि कैसे पीले रंग का इस्तेमाल करके आप अपने घर में खुशहाली और प्रसन्नता ला सकते हैं। कहा जाता है कि इस रंग का इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है। चिंताओं और समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलती है।

आइऐ जानते है घर की किन-किन जगहों पर पीले रंग का इस्तेमाल करने पर क्या प्रभाव पड़ता है-
1.वास्तु के हिसाब से पीले रंग के फूल पॉजीटिव एनर्जी के प्रतीक माने जाते हैं इन्हे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

2.घर में पीले रंग के फूलों से सजावट करना भी अच्छा माना जाता है इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

3.पीले रंग के फूलों के अलावा दीवारों पर पीला कलर भी पॉजीटिव ऊर्जा का केन्द्र माना जाता है घर में पीला कलर कराने से फायदा मिलता है।

4.किचन की दीवारों पर पीला कलर कराए इससे खुशहाली तो आती ही है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

5.वहीं बेडरूम में भी पीले रंग के फूल और पीला कलर करने से फायदा मिलता है इससे दाम्पत्य जीवन में सुख मिलता है।

6. येलो रंग की क्रिस्टल बॉल घर के मेन गेट पर टांग दें इससे घर बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता और साथ ही पहले से मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है।

7.सुख-समृद्धि के लिए मंदिर में भगवान को पीले रंग के फूल अर्पण करने चाहिए इससे व्यक्ति को फायदा मिलता है।

8.कार्य क्षेत्र में तरक्की के लिए और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इस रंग को अच्छा माना जाता है इससे निश्चित रूप से तरक्की मिलती है।

9.धन -सुख और समृद्धि के अलावा इस रंग का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधित फायदे भी मिलते हैं।

10.घर के पूर्व हिस्से में एक दीवार पर येलो रंग का कलर ज़रूर करवाएं इससे आपका घर सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र बना रहेगा।


Next Story