धर्म-अध्यात्म

Navratri Special Puri: व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी

Sarita
27 Sept 2025 10:20 AM IST
Navratri Special Puri: व्रत में  बनाएं कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी
x
Navratri Special Puri: व्रत में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप भी हर बार साबूदाना और आलू से बनी चीजों को खाकर बोर हो चुके हैं तो आप कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाकर खा सकते हैं. कुट्टू के आटे और कच्चे केले से बनी ये पूरी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस पूरी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे आप व्रत वाले आलू के साथ खा सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इस स्पेशल पूरी की रेसिपी|
कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी के लिए सामग्री:
कच्चे केले- 2
कुट्टू का आटा- एक कप
सेंधा नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
तेल
धनिया के पत्ते- 2 चम्मच बारीक कटे हुए
कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाने की विधि:
कुट्टू के आटे और कच्चे केले की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप और कच्चे केले को उबाल के रख लें.
अब एक बड़े बर्तन में कुट्टू का आटा को लें. इसमें आप थोड़े से तेल को मिक्स कर दें. इसमें आप सेंधा नमक और काली मिर्च के पाउडर को मिक्स कर दें.
केले के छिलके को हटाकर आप इसे अच्छे तरीके से मैश कर लें. मैश किए हुए केले को आप आटे में मिक्स करें साथ ही हरा धनिया को बारीक काटकर डालें.
अब थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के लिए आटा गूंथ लें.
अब छोटी लोई बना लें और इसके ऊपर हल्का सा तेल लगाकर बेल लें.
कड़ाही में तेल को गर्म करें और पूरी को फ्राई कर लें. इस तरह से आप बाकी पूरी को भी तैयार कर लें|
Next Story