धर्म-अध्यात्म

Navratri 2025 7th Day Puja:नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की कथा पढ़ें

Sarita
29 Sept 2025 6:34 AM IST
Navratri 2025 7th Day Puja:नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की कथा पढ़ें
x
Navratri 2025 7th Day Puja : 29 सितंबर को नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जाएगी। माँ कालरात्रि एक ऐसी शक्ति हैं जो आसुरी शक्तियों और सभी बुराईयों से रक्षा करती हैं।
माँ कालरात्रि कथा:
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जाती है। आज सोमवार, 29 सितम्बर 2025 को कालरात्रि की पूजा का दिन रहेगा। माँ कालरात्रि को माँ काली का ही एक रूप माना जाता है। माँ दुर्गा का सातवाँ रूप काला और भयंकर होने के कारण उन्हें कालरात्रि कहा जाता है। आइए जानें मां कालरात्रि से जुड़ी कथा के बारे में.
दुर्गा सप्तशती में महिषासुर के वध के समय मां भद्रकाली की कहानी का उल्लेख है। कथा के अनुसार, माँ कालरात्रि ने शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज नामक राक्षसों का वध करके देवी-देवताओं और मनुष्यों की रक्षा की थी।
कथा के अनुसार, शुम्भ, निशुम्भ और रक्तबीज के आतंक से तीनों लोकों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था। इस समस्या के समाधान के लिए सभी देवता भगवान शिव के पास गए। महादेव ने देवी पार्वती से शुम्भ और निशुम्भ का अंत करने का अनुरोध किया। तब देवी ने दुर्गा का रूप धारण किया और शुम्भ और निशुम्भ का वध कर दिया।
कहा जाता है कि रक्तबीज को वरदान प्राप्त था कि उसके रक्त की प्रत्येक बूँद से उसके समान एक और राक्षस उत्पन्न होगा। तब देवी दुर्गा ने अपने तेज से देवी कालरात्रि का रूप धारण किया। उन्होंने रक्तबीज का रक्त धरती पर गिरने से पहले ही निगल लिया। इस प्रकार रक्तबीज का भी नाश हो गया।
देवी कालरात्रि का एक नाम शुभकारी भी है, क्योंकि कालरात्रि जहाँ राक्षसों का नाश करती हैं, वहीं अपने भक्तों के जीवन को शुभता से भर देती हैं। इस दिन गुड़ का भोग लगाकर देवी कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए।
Next Story