धर्म-अध्यात्म

Nag Panchami: साध्य व सिद्ध योग में आज मनाई जा रही नाग पंचमी, जानें पूजा विधि

Tara Tandi
9 Aug 2024 12:33 PM IST
Nag Panchami: साध्य व सिद्ध योग में आज मनाई जा रही नाग पंचमी,  जानें पूजा विधि
x
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है।
इस दिन नाग देवता और शिव की आराधना करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि नाग पंचमी के शुभ दिन पर पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नाग पंचमी की पूजा का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
नाग पंचमी पूजा विधि—
आपको बता दें कि नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्रों को धारण करें आप दिन की शुरुआत देवी देवताओं का ध्यान करते हुए करें। भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें और मंदिर की साफ सफाई करें इसके बाद गंगाजल का छिड़काव करें अब एक चौकी पर साफ वस्त्र बिछाकर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें।
इसके बाद नाग देवता को पुष्प, चावल, रोली और हल्दी अर्पित करें इसके साथ ही दूध चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाकर आरती कर मंत्रों का जाप करें। नाग पंचमी की कथा का पाठ जरूर करें। अंत में नाग देवता से जीवन में सुख शांति के लिए प्रार्थना करें। नाग देवता की पूजा में फल, पुष्प, मिठाई और दूध अर्पित करें।
Next Story