धर्म-अध्यात्म

Nag Panchami : नाग पंचमी के दिन करें ये महाउपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Tara Tandi
9 Aug 2024 3:12 PM IST
Nag Panchami : नाग पंचमी के दिन करें ये महाउपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति
x
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है
इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अर्चना का विधान होता है मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ करने से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्टों का अंत होता है। नाग पंचमी के दिन पूजा पाठ के अलावा अगर कुछ उपायों को किया जाए तो कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन खुशहाल होता है तो आज हम आपको इन्हीं उपायों की जानकारी प्रदान कर रहे है।
कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय—
ज्योतिष अनुसार नाग पंचमी का दिन कालसर्प दोष दूर करने के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन चांदी के नाग नागिन का एक जोड़ा घर लाएं और इसकी विधिवत पूजा करें जोड़े पर कच्चा दूध, बताशा और पुष्प अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से कालसर्प दोष दूर होता है इसके अलावा नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करें साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें।
गायत्री मंत्र का महामंत्र माना गया है और आज के दिन इसका जाप करने से समस्याओं से छुटकारा मिलता है और कष्ट दूर हो जाते हैं। नाग पंचमी के दिन गाय के गोबर से घर के प्रवेश द्वार पर नाग की आकृति बनाएं। गोबर से बने इस नाग की पूजा करें ऐसा करने से कुंडली का कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है।
Next Story